Page Loader
महिंद्रा SUVs के पुराने स्टॉक पर मिल रही शानदार छूट, जानिए कितनी होगी बचत
महिंद्रा की कारों पर लाखों रुपये की छूट मिल रही है (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा SUVs के पुराने स्टॉक पर मिल रही शानदार छूट, जानिए कितनी होगी बचत

Jun 04, 2024
12:45 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने 2023 के बचे हुए स्टॉक पर जून में भारी छूट की पेशकश कर रही है। इस ऑफर में 2023 में बनी XUV400 EV, XUV700 और स्कॉर्पियो-N जैसे मॉडल्स शामिल हैं। महिंद्रा XUV700 के सभी वेरिएंट पर 1.5 लाख रुपये की नकद छूट है, जबकि AX5 7-सीटर वेरिएंट पर 1.3 लाख रुपये की नकद छूट है। इसकी कीमत 13.99 लाख-27.14 लाख रुपये के बीच है और यह टाटा सफारी और MG हेक्टर प्लस से मुकाबला करती है।

महिंद्रा XUV400

महिंद्रा XUV400 की कीमत: 15.49 लाख रुपये 

महिंद्रा XUV400 के प्री-अपडेट मॉडल पर इस महीने जबरदस्त छूट पा सकते हैं। कार निर्माता की एकमात्र इलेक्ट्रिक SUV के अधिकांश वेरिएंट पर 4.4 लाख रुपये की भारी छूट मिल रही है। इसके अलावा उच्च वेरिएंट EL पर मिलने वाली छूट कम होकर 3.4 लाख रुपये रह जाती है। यह 34.5kWh और 39.4kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो क्रमश: 375 किलोमीटर और 456 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इसकी शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपये है।

महिंद्रा 

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N की कीमत: 13.60 लाख रुपये 

इस महीने आप महिंद्रा स्कॉर्पियो-N खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो 4WD डीजल Z8 और Z8 L वेरिएंट पर 1 लाख रुपये तक की नकद छूट है। 2WD पेट्रोल और डीजल ट्रिम पर 60,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। SUV में 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है। वर्तमान में इसकी कीमत 13.60 लाख-24.54 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) के बीच है। यह टाटा सफारी, MG हेक्टर प्लस और हुंडई अल्काजार से मुकाबला करती है।