LOADING...
महिंद्रा की गाड़ियों पर 4 लाख रुपये तक की बंपर छूट, जानिए मॉडलवार ऑफर 
महिंद्रा XUV400 पर इस महीने सबसे अधिक छूट मिल रही है (तस्वीर: महिंद्रा)

महिंद्रा की गाड़ियों पर 4 लाख रुपये तक की बंपर छूट, जानिए मॉडलवार ऑफर 

Apr 09, 2025
02:30 pm

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने 2024 मॉडल्स का स्टॉक खत्म करने के लिए छूट की घोषणा की है। इसके तहत आप इस महीने 4 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। ऑफर के तहत महिंद्रा XUV 3XO (2024) के डीजल मैनुअल वेरिएंट- MX3, MX3 प्रो और AX5 पर 70,000 रुपये का लाभ मिलेगा। दूसरी तरफ पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 40,000-60,000 रुपये तक की छूट है। 2025 मॉडल पर छूट कम हाेकर 50,000 रुपये रह जाती है।

सर्वाधिक 

इस गाड़ी पर मिल रही सबसे ज्यादा छूट

महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक SUV के बचे हुए 2024 स्टॉक पर सबसे ज्यादा छूट दी जा रही है। इसके EL प्रो फास्ट-चार्ज वेरिएंट पर 4 लाख रुपये तक की भारी छूट है, जबकि 2025 मॉडल पर 2.5 लाख रुपये की बचत का मौका है। इसी प्रकार महिंद्रा बोलेरो के टॉप-एंड B6 ऑप्ट वेरिएंट के 2024 स्टॉक पर 1.05 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। साथ ही बोलेरो नियो N10 पर 1.15 लाख रुपये का फायदा उठा सकते हैं।

महिंद्रा थार

महिंद्रा थार पर भी होगी बचत 

महिंद्रा XUV700 (2024) के AX7 7S/AX7 L वेरिएंट पर इस महीने 1 लाख रुपये तक का लाभ मिल रहा है, जबकि महिंद्रा स्कॉर्पियो-N (2024) के Z4 और Z6 वेरिएंट पर 85,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक (2024) के S वेरिएंट खरीदने वालों को 75,000 रुपये की बचत करने का मौका है। इसके अलावा महिंद्रा थार के 4WD पेट्रोल/डीजल (2024) 3-डोर वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।