Page Loader
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने की टेस्ला मॉडल Y की सवारी, देखिए वीडियो 
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधान भवन के बाहर टेस्ला मॉडल Y चलाकर देखी (तस्वीर: एक्स/@richapintoi)

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने की टेस्ला मॉडल Y की सवारी, देखिए वीडियो 

Jul 16, 2025
06:23 pm

क्या है खबर?

टेस्ला कारों काे लेकर भारत में उत्सुकता आम लोगों में ही नहीं, बल्कि राजनेताओं में भी है। इससे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी अछूते नहीं रह सके। उन्होंने बुधवार (16 जुलाई) को मुंबई में विधान भवन के बाहर टेस्ला मॉडल Y चलाकर देखी। इस दौरान परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक भी उनके साथ थे। मंगलवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में कंपनी के पहले शोरूम उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कार के अंदर बैठकर इसका अनुभव लिया।

ट्विटर पोस्ट

उपमुख्यमंत्री ने चलाई टेस्ला कार

कामयाबी 

टेस्ला कारों को लेकर क्या बोले शिंदे?

टेस्ला की मुंबई से शुरुआत को महाराष्ट्र के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। टेस्ला कार ड्राइव करने के बाद उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से भी बात करते हुए टेस्ला कंपनी की गाड़ी की प्रशंसा की। बता दें, कंपनी जल्द ही दिल्ली में अपना अगला शोरूम खोलने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही वह मुंबई में 4 स्थानों पर EV चार्जिंग नेटवर्क स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है।

ट्विटर पोस्ट

शिंदे ने की टेस्ला कारों की प्रशंसा

मॉडल Y

कितनी है मॉडल Y की कीमत?

टेस्ला मॉडल Y को भारत में 2 वेरिएंट- स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग रेंज में पेश किया गया है। स्टैंडर्ड रेंज एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर (WLTP) तक की दूरी तय करती है और 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 5.9 सेकेंड में पकड़ लेती है। लॉन्ग-रेंज वर्जन एक बार चार्ज करने पर 622 किलाेमीटर की रेंज देती है। इसे 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में 5.6 सेकेंड लगते हैं। इसकी कीमत 59.89-67.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।