
लेक्सस LX 500d की भारत में डिलीवरी शुरू, जानिए इसकी खासियत
क्या है खबर?
लग्जरी कार निर्माता लेक्सस ने अपनी LX 500d की डिलीवरी भारत में शुरू कर दी है। यह लग्जरी SUV 2 कॉन्फिगरेशन- अर्बन और ओवरट्रेल वेरिएंट में उपलब्ध है।
लेक्सस LX 500d को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में पेश किया और मार्च में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया।
SUV में मल्टी-टेरेन मोड- डर्ट, सैंड, मड, डीप स्नो, रॉक और ऑटो के साथ नॉर्मल, इको, कम्फर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट S, स्पोर्ट S+ और कस्टम जैसे ड्राइव मोड भी मिलते हैं।
फीचर्स
इन सुविधाओं से लैस है LX 500d
डिजाइन की बात करें तो लेक्सस LX 500d में आगे की तरफ सिग्नेचर स्पिंडल ग्रिल, 22-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं।
SUV में नया इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ और अन्य सुविधाओं से लैस मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है।
इसके अलावा गाड़ी 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 12.3-इंच की डिजिटल इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 7-इंच का डिस्प्ले से लैस है। सुरक्षा के लिहाज से फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ECB जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत
कितनी है इस लग्जरी कार की कीमत?
लेक्सस LX 500d में 3.3-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V6 डीजल इंजन मिलता है। यह 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 304bhp की अधिकतम पावर और 700Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है।
यह कार 210 किमी/घंटा की अधिकतम गति से दौड़ सकती है। इसके अलावा महज 8 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती है।
इस लग्जरी कार को भारतीय बाजार में 3 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।