NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में कल लॉन्च होगी लैंड रोवर डिफेंडर, जेम्स बॉन्ड की फिल्म में आई थी नजर
    अगली खबर
    भारत में कल लॉन्च होगी लैंड रोवर डिफेंडर, जेम्स बॉन्ड की फिल्म में आई थी नजर

    भारत में कल लॉन्च होगी लैंड रोवर डिफेंडर, जेम्स बॉन्ड की फिल्म में आई थी नजर

    लेखन मोना दीक्षित
    Oct 14, 2020
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    जगुआर लैंड रोवर ने भारत में लॉन्च की लैंड रोवर डिफेंडर SUV लॉन्च करने जा रही है। यह SUV शानदार फीचर्स से लैस है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेहतरीन फीचर्स वाली इस SUV का उपयोग जेम्स बॉन्ड की नई फिल्म 'नो टाइम टू डाई' में स्टंट सीन्स में किया गया है।

    लैंड रोवर ने अपनी इस SUV को नए प्लेटफॉर्म D7X पर तैयार किया है।

    इसके फीचर्स और कीमत के बारे में नीचे पढ़ें।

    जानकारी

    हजारों टेस्ट्स से गुजरी यह SUV

    भारत में सन 2009 में लैंड रोवर ने प्रवेश किया था। इसके बाद पहली बार वह नई डिफेंडर लॉन्च करने जा रही है।

    इसकी बिक्री कम्प्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में की जाएगी।

    बता दें कि प्लेटफॉर्म D7X के कारण इसका चेसिस बहुत सख्त और मजबूत है।

    कंपनी के अनुसार इसे 12 लाख किलोमीटर तक चलाया गया है। इसके साथ ही इसे 45,000 इंडिविजुअल टेस्ट्स से भी गुजारा गया है।

    फीचर्स

    गहरे पानी में चलने में है सक्षम

    इसके शानदार फीचर्स की बात करें तो यह SUV 900 किलो भार उठाने की क्षमता रखती है।

    इसकी वैडिंग डेप्थ 900mm है। इस कारण यह गहरे पानी में चलने में सक्षम होगी।

    इस SUV की लंबाई 5018mm, चौड़ाई 2105mm, ऊंचाई 1967mm और व्हीलबेस 3022 mm है।

    इसमें टेरेन रिस्पांस 2 सिस्टम और एयर सस्पेंशन लगाया गया है।

    इसके अलावा इसके केबिन में पीवी प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हेड अप डिस्प्ले दी गई है।

    इंजन

    इंजन है काफी दमदार

    डिफेंडर का इंजन भी काफी दमदार है। इसमें 2.0 लीटर का चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जो 5500rpm पर 296bhp की पॉवर और 1500rpm से 4000rpm पर 400nm का अधिकतम टॉर्क देता है।

    इस SUV में आठ स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स लगाया गया है।

    यह पांच, छह और सात सीटों के ऑप्शन में उपलब्ध है। इसका मतलब छोटी फैमिली के साथ-साथ ज्यादा लोगों के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।

    कीमत

    कितनी है कीमत?

    डिफेंडर के बेस मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 69.99 लाख रुपये तय की गई है। वहीं डिफेंडर 110 HSE की एक्स शोरूम कीमत 87.10 लाख रुपये है।

    यह तीन दरवाजे के साथ-साथ पांच दरवाजे वेरिएंट में उपलब्ध होगी। कुल मिलाकर इसे पांच वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

    बात दें कि इसकी फ्री बुकिंग शुरू हो गई है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो देर न करें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी प्री बुकिंग कर लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    ऑटोमोबाइल

    अच्छे मैकेनिक से ही ठीक कराएं कार, ऐसे करें उसकी खूबियों की पहचान ऑटो
    दरार आने से लेकर ट्रेड कम होने तक, अगर दिखें ये संकेत तो तुरंत बदलवाएं टायर ऑटो
    कम बजट में खरीदें शानदार माइलेज देने वाले ये स्कूटर्स होंडा
    पांच से दस लाख रुपये में खरीदें ऑटोमेटिक कार, ये हैं बेहतरीन ऑप्शन ऑटोमैटिक कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025