NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / भारत में महंगी हुई KTM और होंडा की ये बाइक्स, जानिये नई कीमतें
    अगली खबर
    भारत में महंगी हुई KTM और होंडा की ये बाइक्स, जानिये नई कीमतें

    भारत में महंगी हुई KTM और होंडा की ये बाइक्स, जानिये नई कीमतें

    लेखन मोना दीक्षित
    Jan 08, 2021
    06:30 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिकन बाइक निर्माता कंपनी KTM और जापानी ऑटो कंपनी होंडा ने भारत में अपनी बाइक्स के दाम बढ़ा दिए हैं।

    अब इनकी कुछ लोकप्रिय बाइक्स महंगी मिलेंगी।

    KTM ने अपनी RC 125, RC 200 और RC 390 के दाम बढ़ाए हैं, इनमें BS6 मानकों को पूरा करने वाला इंजन दिया गया है।

    वहीं, होंडा ने H'ness CB350 और हॉर्नेट 2.0 की कीमत को देश में बढ़ा दिया है।

    अब ग्राहकों को इन्हें खरीदने पर अधिक पैसे खर्च करने होंगे।

    इजाफा

    कीमतों में हुआ कितना इजाफा?

    KTM RC 125 की कीमत में 1,466 रुपये की बढ़ोतरी, RC 200 में 3,021 रुपये और RC 390 में 3,803 रुपये का इजाफा हुआ है।

    लगभग एक महीने में दूसरी बार KTM ने इन बाइक्स के दाम बढ़ाए हैं।

    वहीं, होंडा ने H'ness CB350 के DLX वेरिएंट के दाम 1,500 रुपये और DLX प्रो वेरिएंट के दाम 2,500 रुपये बढ़ा दिए हैं।

    साथ ही स्टैंडर्ड और रेप्सोल वेरिएंट्स के दाम में 1,268 रुपये का इजाफा हो गया है।

    #1

    KTM RC 125

    KTM RC 125 को स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें एक उठा हुआ विंडस्क्रीन, LED DRLs, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और स्पोर्टी एलॉय व्हील्स के साथ डुअल प्रोजेक्टर हेडलाइट्स लगाई गई हैं।

    इसमें BS6 कंप्लायंट 124.7cc का सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 14.5bhp की अधिकतम पावर और 12nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    सुरक्षा के लिए इसमें एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

    #2

    KTM RC 200

    धांसू लुक वाली KTM RC 200 में स्टेप अप सीट, मजबूत फ्यूल टैंक, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हैलोजन हेडलाइट और ट्रांसपेरेंट विंडशील्ड दी गई है।

    इस बाइक में BS6 कंप्लायंट 199.5cc का सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 24.6bhp की अधिकतम पावर और 19.2nm का टार्क देने में सक्षम है।

    साथ ही सुरक्षा के लिए ABS के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं।

    #3

    KTM RC 390

    KTM RC 390 को भी स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर बनाया गया है। इसमें ढलान वाला फ्यूल टैंक, एक अपस्ट्रीम एग्जॉस्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एलॉय व्हील और LED लाइट्स दी गई हैं।

    इसमें BS6 कंप्लायंट 373.3cc का लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 42.3bhp की अधिकतम पावर के साथ 35nm का टॉर्क देता है।

    राइडर की सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल चैनल ABS के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं।

    #4

    होंडा H'ness CB350

    होंडा H'ness CB350 में नेविगेशन को सपोर्ट करने के साथ-साथ कॉल, टेक्स्ट अलर्ट और ब्लूटूथ सपोर्ट वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगाया गया है। साथ ही इसमें सिंगल पीस सीट और LED लाइट्स लगाई गई हैं।

    साथ ही BS6 मानकों को पूरा करने वाला 348cc का एयर कूल्ड इंजन दिया है, जो 5,500rpm पर 21bhp की अधिकतम पावर और 3,000rpm पर 30nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    सुरक्षा के लिए यह ABS से लैस है।

    #5

    होंडा होर्नेट 2.0 (Honda Hornet 2.0)

    होंडा होर्नेट 2.0 बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, लाइटिंग के लिए LED लाइट्स और एलॉय व्हील्स लगाए गए हैं।

    इसमें BS6 मानकों को पूरा करने वाला 184.4cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8,500rpm पर 17bhp की अधिकतम पावर और 6,000rpm पर 16.1nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है।

    सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें ABS के साथ आगे और पीछे के पहियों पर डिस्क ब्रेक लगाए हैं।

    जानकारी

    क्या है नई कीमतें?

    होंडा H'ness CB350 का DLX वेरिएंट 1,86,500 रुपये, DLX प्रो वेरिएंट 1,92,500 रुपये और हार्नेट 2.0 का स्टैंडर्ड 1,28,195 रुपये और रेप्सोल 1,30,195 रुपये में मौजूद है। KTM RC 125 अब 1,62,566 रुपये, RC 200 2,04,096 रुपये और RC 390 2,60,723 रुपये में उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होंडा
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: रिटेन किए गए इन खिलाड़ियों ने इस सीजन में किया निराश IPL 2025
    क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त से की सगाई, सामने आईं तस्वीरें  कुलदीप यादव
    हुंडई वरना का नया SX+ वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत  हुंडई मोटर कंपनी
    RCB की विक्ट्री परेड के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़; 7 की मौत, करीब 20 घायल बेंगलुरु

    होंडा

    साल 2019 में भारत में लॉन्च होने जा रही हैं ये 5 सस्ती कारें मारुति सुजुकी
    रक्षाबंधन: इस राखी अपनी बहन को दें खास गिफ्ट, इन स्टाइलिश स्कूटर्स पर करें विचार भारत की खबरें
    होंडा की इन कारों पर मिल रही 2.5 लाख रुपये तक की छूट, जल्द उठाएं फायदा ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा की कारों पर मिल रहा लाखों रुपये का भारी-भरकम डिस्काउंट मारुति सुजुकी

    ऑटोमोबाइल

    इस साल भारत में लॉन्च हुईं इन कारों ने मचाया धमाल महिंद्रा एंड महिंद्रा
    जीप कम्पास (फेसलिफ्ट) 7 जनवरी को भारतीय बाजार में होगी लॉन्च जीप
    अगले साल पेट्रोल इंजन में लॉन्च हो सकती है MG ZS कार, टेस्टिंग में आई नजर ऑटो
    दो इंजन ऑप्शन्स के साथ अगले साल लॉन्च होगी महिंद्रा स्कॉर्पियो फेसलिफ्ट ऑटो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025