NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / KTM 250 एडवेंचर और रॉयल एनफील्ड हिमालयन में से कौन सा विकल्प बेहतर? यहां देखें तुलना
    अगली खबर
    KTM 250 एडवेंचर और रॉयल एनफील्ड हिमालयन में से कौन सा विकल्प बेहतर? यहां देखें तुलना

    KTM 250 एडवेंचर और रॉयल एनफील्ड हिमालयन में से कौन सा विकल्प बेहतर? यहां देखें तुलना

    लेखन मोना दीक्षित
    Dec 11, 2020
    11:05 am

    क्या है खबर?

    KTM ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी दमदार बाइक 250 एडवेंचर लॉन्च की है। यह कंपनी की एडवेंचर सीरीज की सबसे किफायती बाइक है।

    हालांकि, भारत में इसकी जैसी और भी धांसू बाइक्स मिलती हैं, जिसमें रॉयल एनफील्ड हिमालयन शामिल है।

    इस कारण ग्राहक इनके बीच में कंफ्यूज हो जाते हैं और ये नहीं सोच पाते हैं कि उनके लिए कौन सा ऑप्शन बेहतर है।

    इसलिए हमने यहां इन दोनों बाइक्स के बारे में विस्तार से बताया है।

    जानकारी

    हिमालयन से हल्की है KTM 250 एडवेंचर

    KTM 250 एडवेंचर में अधिक प्रीमियम किट लगाई गई है। इसमें 43mm के WP एपेक्स फोर्क और रियर में मोनोशॉक शामिल हैं।

    इस बाइक में कंपनी ने 19 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर एलॉय व्हील लगाया गया है। इसका वजन 177 किलो है।

    वहीं, हिमालयन में 21 इंच का फ्रंट व्हील और 17 इंच का रियर स्पोक व्हील लगा है। इसका वजन 199 किलो है।

    बता दें कि दोनों बाइक्स ही दिखने में आकर्षक लगती हैं।

    इंजन

    दोनों बाइक्स में दिया गया दमदार इंजन

    KTM 250 एडवेंचर की बात करें तो इसमें 250cc का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो बाइक को स्टार्ट होने के लिए 30bhp की अधिकतम पावर और 24nm का अधिकतम टॉर्क देने में सक्षम है।

    यह छह स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है।

    वहीं, रॉयल एनफील्ड हिमालयन में कपंनी ने 411cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगाया है, जो 6500rpm पर अधिकतम 24.30bhp का पावर और 32nm का अधिकतम टॉर्क देता है।

    इसमें पांच स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

    जानकारी

    कई कलर वेरिएंट्स में हैं उपलब्ध

    भारतीय बाजार में KTM 250 एडवेंचर दो कलर ऑप्शन्स ऑरेंज और ब्लैक में मौजूद है। वहीं, रॉयल एनफील्ड हिमालयन स्नो, ग्रैनाइट, स्लेटी ग्रे, ग्रेवल ग्रे, लेक ब्लू और रॉक रेड कलर्स में मौजूद है।

    सुरक्षा

    सुरक्षा के लिए बाइक्स में दिए गए ABS

    राइडर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए KMT 250 एडवेंचर में कंपनी ने डबल डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) लगाया है। इसमें लगे टायर्स ट्यूबलेस हैं।

    वहीं, रॉयल एनफील्ड हिमालयन में भी यात्री की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है।

    इसमें भी KTM 250 एडवेंचर की तरह डबल डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल ABS लगा है। हालांकि, इसमें कपनी ने ट्यूब वाले टायर्स लगाए हैं।

    कीमत

    क्या है कीमत?

    यदि हम कीमत के अनुसार दोनों बाइक्स की तुलना करें तो KTM 250 एडवेंचर की कीमत भारत में रॉयल एनफील्ड हिमालयन से ज्यादा है।

    KTM 250 एडवेंचर भारतीय बाजार में 2.48 लाख रुपये (दिल्ली एक्स शोरुम) है। कंपनी ने हाल ही में इसकी कीमत में इजाफा किया है।

    वहीं, रॉयल एनफील्ड की हिमालयन की शुरुआती कीमत 1.91 लाख रुपये (दिल्ली एक्स शोरुम) है।

    ये दोनों ही बाइक्स ही काफी दमदार है। आप अपनी जरूरत अनुसार कोई बाइक खरीद सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रॉयल एनफील्ड बाइक
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    रॉयल एनफील्ड बाइक

    जावा ने पेश किए 3 नए मॉडल, रॉयल एनफील्ड को मिलेगी चुनौती महिंद्रा एंड महिंद्रा
    सैमसंग लेकर आया 1.5 लाख रुपये वाला फोल्डेबल फोन, इतने में कर सकते हैं ये काम सैमसंग
    रॉयल एनफील्ड ला रही है दो स्पेशल एडिशन बाइक, जानिये संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन मोटरसाइकिल
    लॉकडाउन हटने के बाद लॉन्च होंगी ये शानदार बाइक्स, सभी कर रहे इंतजार भारत की खबरें

    ऑटोमोबाइल

    रोल्स रॉयस फैंटम सहित ये हैं भारत में बिकने वाली महंगी कारें रोल्स रॉयस
    होंडा एक्टिवा ने पूरे किए 20 साल, खास मौके पर लॉन्च किया एनिवर्सरी एडिशन होंडा एक्टिवा
    अहमदाबाद के इस शख्स ने गाड़ी के 007 नंबर के लिए खर्च दिए 34 लाख रुयये टोयोटा
    अगले साल भारतीय बाजार में दमदार इंजन के साथ उतरेगी स्पोर्टी लुक वाली ऑक्टेविया फेसलिफ्ट ऑटो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025