NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / गहरे पानी से लेकर पहाड़ों तक, भारतीय सेना की मुश्किलें दूर करेंगे ये नए बख्तरबंद वाहन
    अगली खबर
    गहरे पानी से लेकर पहाड़ों तक, भारतीय सेना की मुश्किलें दूर करेंगे ये नए बख्तरबंद वाहन

    गहरे पानी से लेकर पहाड़ों तक, भारतीय सेना की मुश्किलें दूर करेंगे ये नए बख्तरबंद वाहन

    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 23, 2021
    03:15 pm

    क्या है खबर?

    हाल ही में रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना को और भी मजबूत बनाने के लिए महिंद्रा डिफेंस सिस्टम के साथ करोड़ों रुपये का कॉन्ट्रैक्ट किया है।

    इसके तहत कंपनी सेना को 1,300 बख्तरबंद वाहनों की सप्लाई करेगी। इन बख्तरबंद वाहनों को अगले चार सालों में भारतीय सेना में शामिल करने की बात कही गई है।

    इससे पहले मंत्रालय कल्याणी M4 बख्तरबंद वाहनों का ऑर्डर भी दे चुका है।

    आइये, इस वाहनों की खासियतों पर नजर डालें।

    जानकारी

    बख्तरबंद वाहनों के लिए दिए गए करोड़ों रुपये के ऑर्डर

    इन 1,300 बख्तरबंद वाहनों के लिए कंपनी और रक्षा मंत्रालय के बीच 1,056 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट हुआ है। इन्हें भारत में ही बनाया और विकसित किया गया है।

    जानकारी के लिए बता दें कि लद्दाख में सफल परीक्षणों के बाद मंत्रालय इस साल की शुरुआत में ही कल्याणी M4 बख्तरबंद वाहनों का ऑर्डर भी दे चुका है।

    इसे दक्षिण अफ्रीकी रक्षा उपकरण निर्माता पैरामाउंट ग्रुप के साथ साझेदारी में बनाया गया है। यह ऑर्डर 177.95 करोड़ रुपये का है।

    कल्याणी M4

    मल्टी पर्पज बख्तरबंद वाहन है कल्याणी M4

    कल्याणी M4 एक मल्टी पर्पज बख्तरबंद वाहन है, जिसका उपयोग कठिन जलवायु क्षेत्रों में ऊंचाई पर पहुंचने के लिए सैनिकों के परिवहन के लिए किया जाएगा।

    साथ ही बारूद आदि के परिवहन के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

    इसके अलावा महिंद्रा के बख्तरबंद वाहन ALSV का उपयोग भारतीय सेना में मीडियम मशीन गन्स, ऑटोमैटिक ग्रेनेड लॉन्चर्स और एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों आदि की गाड़ी के लिए होगा।

    खासियत

    900mm गहरे पानी में चलने में सक्षम M4

    कल्याणी M4 की बात करें तो इसका निर्माण भारतीय सेना की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है। इसमें रफ्तार और सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है।

    इसमें 2.3 टन बारूद के साथ-साथ आठ जवान आसानी से ले जाए सकते हैं। कल्याणी M4 का वजन 16 टन है और यह 900mm गहरे पानी में आसानी से चलने में सक्षम है।

    इसके साथ ही यह 50 किलोग्राम तक के TNT बारूद के धमाके को भी सहन कर सकता है।

    इंजन

    M4 में दिया गया शक्तिशाली इंजन

    M4 -20 डिग्री से लेकर 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में आराम से चल सकती है।

    इसमें ड्राइवर के केबिन में दो विंडस्क्रीन दी गई हैं ताकि उसे सामने और आस-पास के नजारे साफ-साफ दिखाई दें।

    साथ ही इसमें एक हुक भी दिया गया है, जो फंसे हुए वाहनों को बाहर निकालने में मददगार होगा।

    इसमें टर्बोचार्ज्ड छह सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 465bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 1627Nm का अधिकतम टॉर्क देता है।

    जानकारी

    क्या है टॉप स्पीड?

    इसके फ्यूल टैंक में इतना टैंक आ जाता है कि उसे एक बार फुल कराने पर M4 800 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके अलावा इसमें एंटी ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है।

    महिंद्रा ALSV

    क्या हैं महिंद्रा ALSV की खासियतें?

    महिंद्रा ALSV को भी देश में ही बनाया गया है। यह B7 स्टेंग लेवल II तक के ब्लास्ट से सुरक्षित रहता है।

    महिंद्रा ALSV में 3.2 लीटर का मल्टी फ्यूल डीजल इंजन दिया गया है, जो चार और छह स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।

    इसका इंजन 215bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 500Nm का अधिकमत टार्क देने में सक्षम है।

    वहीं, इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा और इसकी क्षमता 1,000 किलोग्राम पेलोड की है।

    जानकारी

    12 सेकंड में पकड़ सकता है इतनी रफ्तार

    यह 12 सेकंड में 0-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

    इसके साथ ही इसमें सेल्फ क्लीनिंग टाइप एग्जॉस्ट लगे हैं। इसके 318/80 R17 सेक्शन के टायरों को 50 किलोमीटर की रन फ्लैट दूरी के लिए डिजाइन किया गया है।

    बता दें कि महिंद्रा ALSV सर्विलांस कॉन्फिगरेशन इन सर्विस GPS, ऑटोमैटिक ग्रेनेड लॉन्चर, मीडियम मशीन गन आदि कई सुविधाओं से लैस है।

    ये दोनों बख्तरबंद वाहन भारतीय सेना को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय सेना
    ऑटोमोबाइल
    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ताज़ा खबरें

    मध्य प्रदेश: झाबुआ में सीमेंट से लदा ट्रक वैन पर पलटा, 9 की मौत मध्य प्रदेश
    पंजाब से एक और यूट्यूबर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, ज्योति मल्होत्रा से संबंध आया सामने  पाकिस्तान समाचार
    राजकुमार राव से पहले गैंगस्टर बन छाए ये अभिनेता, OTT पर देखिए उनके ये खतरनाक अवतार राजकुमार राव
    फॉक्सवैगन वर्टस और टाइगुन पर इस महीने बंपर छूट, जानिए कितना होगा फायदा  फॉक्सवैगन की कारें

    भारतीय सेना

    जम्मू-कश्मीर: सेना ने टाला पुलवामा जैसा हमला, बरामद किया 52 किलो विस्फोटक भारत की खबरें
    पहली बार नौसैनिक युद्धपोत पर तैनात की जाएंगी महिला अधिकारी; महिला पायलट उड़ाएगी राफेल निर्मला सीतारमण
    LAC पर भारतीय टैंकों की तैनाती का वीडियो जारी, माइनस 40 डिग्री पर कर सकेंगे काम चीन समाचार
    भारतीय सेना होगी और मजबूत, 2,290 करोड़ रुपये के हथियार अधिग्रहण की मिली मंजूरी चीन समाचार

    ऑटोमोबाइल

    इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग का मिटेगा झंझट, देशभर में बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क बढ़ा रही यह कंपनी दिल्ली
    12 लाख रुपये से कम कीमत में खरीदें ये बेहतरीन ऑटोमैटिक डीजल कारें हुंडई मोटर कंपनी
    हीरो स्पलेंडर प्लस और पैशन प्रो का स्पेशल एडिशन लॉन्च, जानिये कीमतें और फीचर्स भारत की खबरें
    2021 TVS अपाचे RTR 160 4V बनाम बजाज पल्सर NS160, दोनों में से कौन सी बेहतर? TVS मोटर

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    जावा ने पेश किए 3 नए मॉडल, रॉयल एनफील्ड को मिलेगी चुनौती रॉयल एनफील्ड बाइक
    अब तक के सबसे बड़े संकट में ऑटो सेक्टर, 3.5 लाख लोगों की नौकरी गई- रिपोर्ट्स भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: मुश्किल की इस घड़ी में ऐसे बढ़-चढ़कर मदद कर रहा है भारतीय कारोबारी जगत भारत की खबरें
    महिंद्रा की नई थार के फीचर्स से उठा पर्दा, जानिये कब होगी लॉन्च ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025