Loading...
किआ सोरेंटो भारत में AWD और लाइव जेन AI के साथ देगी दस्तक
किआ सोरेंटो भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होगी

किआ सोरेंटो भारत में AWD और लाइव जेन AI के साथ देगी दस्तक

Aug 19, 2026
06:47 pm

क्या है खबर?

किआ मोटर्स 4 सितंबर को भारत में 3 पंक्ति वाली सोरेंटो SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इससे पर सोशल मीडिया पर जारी हुए टीजर से पुष्टि हुई है कि मॉडल में ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम और कंपनी का नया 'लाइव जेन AI' इन-कार असिस्टेंट मिलेगा। इससे सोरेंटो भारत में AWD वाली पहली आंतरिक दहन इंजन (ICE) से संचालित किआ कार बन जाएगी, जिससे ब्रांड की ड्राइवट्रेन रेंज में फ्रंट-व्हील-ड्राइव SUV के अलावा और भी विकल्प जुड़ेंगे।

AI असिस्टेंट

AI असिस्टेंट से मिलेगी गाड़ी में ये सुविधाएं 

नई किआ सोरेंटो में ब्रांड का नया 'लाइव जेन AI असिस्टेंट' पेश किया जाएगा।

इस सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यात्रियों और गाड़ी के बीच प्राकृतिक आवाज में बातचीत हो सके, जिससे यूजर्स बातचीत वाले कमांड के जरिए जानकारी पा सकें और गाड़ी के कुछ फंक्शंस को कंट्रोल कर सकें।

कंपनी का कहना है कि AI संचालित इंटरफेस का मकसद कार के अंदर बातचीत को ज्यादा आसान और सहज बनाना है।

पावरट्रेन 

ऐसे हो सकते हैं पावरट्रेन विकल्प 

भारत में सोरेंटो को स्ट्रांग-हाइब्रिड पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा।

इस SUV के वैश्विक मॉडल में 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आते हैं, जो 238hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं और इनमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

डीजल वेरिएंट्स में 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन इस्तेमाल हो सकता है, जो 202hp की पावर और 440Nm का टॉर्क देता है। गाड़ी की कीमत 30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा रहने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT