Page Loader
JLR ला रही रेंज रोवर स्पोर्ट का इलेक्ट्रिक वर्जन, जानिए कब तक देगा दस्तक
JLR इस साल के अंत तक रेंज रोवर स्पोर्ट का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी (तस्वीर: लैंड रोवर)

JLR ला रही रेंज रोवर स्पोर्ट का इलेक्ट्रिक वर्जन, जानिए कब तक देगा दस्तक

Mar 29, 2024
09:42 am

क्या है खबर?

जगुआर लैंड रोवर (JLR) इस साल के अंत में रेंज रोवर स्पोर्ट के एक इलेक्ट्रिक वर्जन से पर्दा उठाने की योजना बना रही है। यह कंपनी की 2026 तक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आने वाली 6 EV में से दूसरी होगी। CEO एड्रियन मार्डेल ने कंपनी की आगामी EV रणनीति का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी है। रेंज रोवर स्पोर्ट EV से पहले रेंज रोवर EV लॉन्च होगी, जिसने 2 महीने में 16,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल कर ली है।

बयान 

टाटा अविन्या जैसे प्लेटफाॅर्म पर भी आएंगी 2 छोटी SUV

CEO एड्रियन मार्डेल ने कहा, "हमने 2026 तक 6 लैंड रोवर्स के बारे में बात की थी। हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपना समय ले रहे हैं कि नई तकनीक के साथ सबसे अच्छे वाहनों को बाजार में पेश किया जाए।" आगामी इलेक्ट्रिक रेंज रोवर स्पोर्ट को रेंज रोवर EV के समान MLA प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। टाटा अविन्या में साझा किए गए नए EMA प्लेटफॉर्म पर आधारित 2 छोटी SUV- रेंज रोवर इवोक और वेलार भी होंगी।

जगुआर 

भारत में EV उत्पादन पर भी चल रहा विचार 

जगुआर भी 2026 तक 2 इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च करेगी, जिनमें से एक 4-डोर GT है, जिसे इस साल के अंत में सामने आने की उम्मीद है। दूसरी एक शानदार SUV होगी, जो संभवतः बेंटले बेंटायगा को टक्कर देगी। दोनों EV जगुआर के JEA आर्किटेक्चर पर आधारित हैं। JLR भारत में इलेक्ट्रिक वाहन के उत्पादन पर भी विचार कर रहा है। वह गुजरात के साणंद में नया प्लांट लगाने का विचार बना रही है और पुणे जैसे विकल्प भी शामिल है।