NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / जियो-BP खोलेगी 250 ईंधन स्टेशन, EV चार्जिंग पाॅइंट भी बढ़ाएगी 
    अगली खबर
    जियो-BP खोलेगी 250 ईंधन स्टेशन, EV चार्जिंग पाॅइंट भी बढ़ाएगी 
    जियो-BP इस साल के अंत 250 ईंधन स्टेशन खोलेगी (तस्वीर: एक्स/@Jiobpofficial)

    जियो-BP खोलेगी 250 ईंधन स्टेशन, EV चार्जिंग पाॅइंट भी बढ़ाएगी 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Feb 09, 2024
    03:15 pm

    क्या है खबर?

    रिलायंस इंडस्ट्रीज और ब्रिटिश तेल कंपनी BP देश में अपने जियो-BP आउटलेट्स की संख्या में इजाफा करने की तैयारी कर रही है।

    रिलायंस BP मोबिलिटी लिमिटेड (RBML) इस साल के अंत तक 250 स्टेशन और खोलने जा रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

    वर्तमान में कंपनी के 1700 आउटलेट्स है, जो साल के अंत तक बढ़कर 1950 हो जाएंगे। बता दें, इन स्टेशनों पर कम्प्रेस्ड बायो-गैस (CBG) और बायो-CNG की खुदरा बिक्री होती है।

    बयान 

    कंपनी ने कही यह बात

    RBML के CEO हरीश मेहता ने कहा, "हम बहुत सारे (ईंधन) स्टेशन जोड़ रहे हैं। अकेले CBG में 200 (स्टेशन) जोड़े जाएंगे।"

    कम्प्रेस्ड बायो-गैस या बायो-CNG अपशिष्ट/बायोमास से बनने वाला ग्रीन फ्यूल है। इसमें कम्प्रेस्ड नैचुरल गैस (CNG) के समान गुण हैं और इसका उपयोग वाहनों, औद्योगिक और कमर्शियल उपयोग के लिए किया जा सकता है।

    रिलायंस बचे हुए कृषि अवशेषों और जैविक कचरे का उपयोग करके उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बायोगैस प्लांट स्थापित कर रही है।

    चार्जिंग पॉइंट 

    इस साल के अंत तक दोगुने हो जाएंगे चार्जिंग पॉइंट 

    देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कंपनी EV चार्जिंग स्टेशन इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार पर भी विचार कर रही है।

    EV मालिकों को चार्जिंग की सुविधा सुलभ कराने के लिए कंपनी चार्जिंग पॉइंट बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

    CEO मेहता ने कहा, "हमारे पास वर्तमान में 4,200 चार्जिंग पॉइंट हैं और हम इन्हें इस साल के अंत तक 7,500-8,000 से अधिक चार्जिंग पॉइंट तक ले जाएंगे।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रिलायंस इंडस्ट्रीज
    EV चार्जिंग स्टेशन
    इलेक्ट्रिक वाहन

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    रिलायंस इंडस्ट्रीज

    मुकेश अंबानी ने ट्रैफिक सिग्नल पर किया था नीता को प्रपोज़, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम-कहानी मुकेश अंबानी
    ऐसा था कोकिलाबेन के लिए धीरूभाई का प्रेम, पत्नी से करवाते थे हर काम का शुभारंभ मुकेश अंबानी
    10 लाख करोड़ रुपये पूंजी वाली पहली भारतीय कंपनी बनी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की खबरें
    मुकेश अंबानी ने खरीदी रोल्स रॉयस SUV, भारत में है अब तक की सबसे महंगी कार मुकेश अंबानी

    EV चार्जिंग स्टेशन

    एथर एनर्जी ने देशभर में लगाए 200 चार्जिंग स्टेशन्स, घरों में भी दे रही सुविधा इलेक्ट्रिक स्कूटर
    दिल्ली: इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकारी दफ्तरों में लगाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन दिल्ली
    कैसे काम करता है इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करने वाला वायरलेस चार्जर? इलेक्ट्रिक वाहन
    इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए हीरो मोटोकॉर्प और BPCL मिलकर लगाएंगी चार्जिंग स्टेशन इलेक्ट्रिक वाहन

    इलेक्ट्रिक वाहन

    स्विच CSR 762 इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत घोषित, जानिए क्या है इसकी खासियत  इलेक्ट्रिक बाइक
    होंडा ने इलेक्ट्रिक कारों की नई जीरो सीरीज की घोषित, जानिए पहली कब आएगी  होंडा
    मारुति सुजुकी 2027 तक लाएगी इलेक्ट्रिक हैचबैक, नए प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार मारुति सुजुकी
    महिंद्रा XUV400 का प्रो वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025