Page Loader
जीप कम्पास और मेरिडियन का ट्रेल एडिशन लॉन्च, जानिए क्या मिलते हैं फीचर 
जीप कम्पास और मेरिडियन का ट्रेल एडिशन सीमित समय के लिए उपलब्ध होगा

जीप कम्पास और मेरिडियन का ट्रेल एडिशन लॉन्च, जानिए क्या मिलते हैं फीचर 

Jul 16, 2025
12:24 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी कंपनी जीप ने भारत में कम्पास और मेरिडियन का ट्रेल एडिशन लॉन्च किया है। ये गाड़ियां सीमित समय के लिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। इन्हें 'जीप ट्रस्ट' नामक एक नई पहल के तहत मालिकाना हक के लाभों के साथ-साथ दिखने में भी अलग लुक देने के लिए कॉस्मेटिक बदलाव के साथ उतारा है। दोनों एडिशन अपने-अपने मिड-स्पेक वेरिएंट कम्पास लॉन्गिट्यूड (O) और मेरिडियन लिमिटेड (O) के ऊपर रहेंगे। इनकी बुकिंग डीलरशिप पर शुरू हो गई है।

जीप कम्पास 

कम्पास ट्रेल एडिशन में किए ये बदलाव 

जीप कम्पास के ट्रेल एडिशन में ग्रिल रिंग, ORVM, रूफ रेल्स, रियर फेसिया एक्सेंट और लोगो को न्यूट्रल ग्रे रंग में फिनिश किया है। हुड और साइड्स पर ट्रेल एडिशन ग्राफिक्स, आगे के निचले हिस्से पर रेड एक्सेंट कंट्रास्ट हैं। इसके अलावा ग्रेनाइट मेटैलिक ड्यूल-टोन 18-इंच व्हील्स और मैट ब्लैक ग्रिल शामिल हैं। अंदर ब्लैक अपहोल्स्ट्री में रेड कंट्रास्ट सिलाई, मिड-बोल्स्टर हाइलाइट्स, ट्रेल एडिशन ऑल-वेदर मैट और कैमोफ्लेज-स्टाइल ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 25.41-27.41 लाख रुपये के बीच है।

जीप मेरिडियन

मेरिडियन ट्रेल एडिशन का अब ऐसा है लुक

जीप मेरिडियन के ट्रेल एडिशन को ग्लॉस-ब्लैक रूफ, क्लैडिंग, रूफ रेल्स, फॉग लैंप बेजेल्स और टेल लैंप सराउंड में न्यूट्रल ग्रे और पियानो ब्लैक से प्रीमियम लुक दिया है। इसके अलावा आगे के हिस्से पर लाल हाइलाइट्स, ट्रेल एडिशन के डेकल्स और बैज भी मिलता है। केबिन के अंदर रेड एक्सेंट और ब्लैक विनाइल सरफेस और थीम वाले स्किड प्लेट्स, स्कफ प्लेट्स और ट्रेल एडिशन ग्राफिक्स भी हैं। मेरिडियन ट्रेल एडिशन की कीमत 31.27-37.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।