NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / अपडेट के साथ आई जगुआर F-पेस SVR की बुकिंग शुरू, जानें क्या हैं नए फीचर्स
    ऑटो

    अपडेट के साथ आई जगुआर F-पेस SVR की बुकिंग शुरू, जानें क्या हैं नए फीचर्स

    अपडेट के साथ आई जगुआर F-पेस SVR की बुकिंग शुरू, जानें क्या हैं नए फीचर्स
    लेखन सोनाली सिंह
    Jun 21, 2021, 10:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अपडेट के साथ आई जगुआर F-पेस SVR की बुकिंग शुरू, जानें क्या हैं नए फीचर्स
    जगुआर F-पेस SVR की बुकिंग हुई शुरू

    जगुआर लैंड रोवर ने सोमवार को भारत में F-पेस SVR परफॉर्मेंस SUV की बुकिंग शुरू करने की घोषणा कर दी है। दावा किया जा रहा है कि इसमें पहले से कहीं तेज V8 सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 700nm का टार्क जनरेट करेगा। F-पेस SVR हाल ही में लॉन्च हुई F-पेस SUV का परफॉर्मेंस ओरिएंटिड वर्जन है। फिलहाल, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नही दी गई है, पर यह केबिन के अंदर कई अपडेट के साथ आएगी।

    बाकी वेरिएंट्स से है ज्यादा स्पोर्टी

    नई SVR लुक में बाकी F-पेस वेरिएंट्स की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी दिखती है। इसमें बड़े एयर डैम और ब्रेक कूलिंग वेंट के साथ एक नये डिजाइन का फ्रंट बम्पर है। इसके अलावा हाई-परफॉर्मेंस SUV में नए एरोडायनामिक साइड सिल्स और साइड क्लैडिंग, SVR-स्पेसिफिक फ्रंट फेंडर, बोनट वेंट और SVR-स्पेसिफिक फिक्स्ड रियर स्पॉइलर भी मिलते हैं। इसमें अपडेटेड ग्रिल भी है, जो SVO लोगो के साथ आता है और नए Pixel LED हेडलैंप्स के साथ ट्विन J-स्टाइल LED DRLs हैं।

    कनेक्टिविटी के लिए हैं कई डिवाइस

    F-पेस SVR के इंटीरियर को भी रिडिजाइन किया गया है। इसमें 11.4-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ एक नये डैशबोर्ड को जोड़ा गया है। यही नहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट मिलता है। अतिरिक्त फीचर्स के रूप में इसे वायरलेस चार्जिंग पैड, PM2.5 एयर-प्यूरिफायर से लैस किया जा सकता है। जगुआर इस SUV को 3D सराउंड व्यू कैमरा के साथ जंक्शन व्यू में भी पेश कर सकती है।

    ताकत और परफॉरमेंस में है जबरदस्त

    F-पेस SVR को JLR के स्पेशल व्हीकल्स ऑपरेशंस (SVO) डिवीजन द्वारा ट्यून किया गया है। इस तरह F-पेस SVR में 5.0-लीटर सुपरचार्ज्ड V8 इंजन लगा हुआ है, जो 540hp और 700nm का टार्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है जिसे जल्दी शिफ्ट करने और पावर डिलीवरी में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, F-पेस SVR केवल 4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

    ये है संभावित कीमत

    जगुआर F-पेस SVR की कीमत 1.3 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से ऊपर होने की उम्मीद है। वहीं, इसके बेस मॉडल F-पेस की कीमत 69.99 लाख रुपये के एक्स शोरूम प्राइस पर रखी है। F-पेस को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में लॉन्च किया गया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    भारत की खबरें
    ऑटोमोबाइल
    जगुआर लैंड रोवर
    कार सेल

    भारत की खबरें

    यामाहा ने पेश किया फसीनो 125 Fi हाइब्रिड स्कूटर, बैटरी पावर असिस्ट इंजन से है लैस ऑटोमोबाइल
    भारत में एक दिन में लगी रिकॉर्ड 85 लाख कोरोना वैक्सीन, प्रधानमंत्री ने जताई खुशी नरेंद्र मोदी
    देश में कम हुआ कोरोना का कहर, पिछले सप्ताह मौतों में आई 45 प्रतिशत की गिरावट महाराष्ट्र
    भारत में लॉन्च हुई हुंडई क्रेटा SX एग्जीक्यूटिव, जानें क्या है खास ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    देश में अनिवार्य हो सकती है फ्लैक्स-फ्यूल इंजन वाली गाड़ियां, गडकरी ने दिए संकेत नितिन गडकरी
    भारत में जल्द आएगी 2021 BMW R 1250 GS, कंपनी ने सोशल मीडिया पर दी खबर भारत की खबरें
    सब्सिडी बढ़ने के बाद कम हुईं इन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और स्कूटरों की कीमतें भारत की खबरें
    सिर्फ दो घंटे में बिकी रिवॉल्ट की सभी RV400 ई-बाइक, जानिए ऐसा क्या है इसमें खास बाइक सेल

    जगुआर लैंड रोवर

    मार्च में लग्जरी कारों के सेगमेंट में दिखा BMW की गाड़ियों का जलवा, बिकी सबसे ज्यादा BMW कार
    लैंड रोवर की SUV डिफेंडर का डीजल वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत ऑटोमोबाइल
    जगुआर I-पेस की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तैयार किए शोरूम इलेक्ट्रिक वाहन
    भारत में शुरू हुई जगुआर की पहली इलेक्ट्रिक SUV की प्री बुकिंग, जानिये कीमत और फीचर्स जगुआर कार

    कार सेल

    खत्म हुआ ग्राहकों का इंतजार, इस कीमत के साथ भारत में लॉन्च हुई हुंडई अल्काजार भारत की खबरें
    लॉन्च से पहले हुंडई ने जारी की SX एग्जीक्यूटिव की कीमत, टॉप वेरिएंट से है सस्ती ऑटोमोबाइल
    भारत में लॉन्च हुई मर्सिडीज-बेंज S-क्लास 2021, जानिये दाम और फीचर्स ऑटोमोबाइल
    जून में इस दिन लॉन्च हो रही स्कोडा कुशक, ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास ऑटोमोबाइल

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023