आइकॉनिक बाइक: बजाज कैलिबर ने आते ही बाजार में मचा दिया था धमाल
क्या है खबर?
दोपहिया वाहन निर्माता बजाज की आइकॉनिक बाइक कैलिबर शानदार बाइक्स में से एक रही है। हुडीबाबा टैगलाइन सुनते ही जेहन में इस बाइक की याद ताजा हो जाती है।
इस विज्ञापन के बाद यह 2000 के दशक की शुरुआत में ऑफिस जाने वालों के बीच काफी लोकप्रिय हुई।
इसे बजाज ने जापानी कंपनी कावासाकी के साथ साझेदारी में 1998 में लॉन्च किया गया था। यह इतनी पसंद की जाने लगी कि पहली साल में इसकी एक लाख यूनिट बिक गईं।
डिजाइन
ग्रीन पैरट रंग में अलग ही नजर आती थी ये बाइक
बजाज कैलिबर को स्ट्रिप्ड ग्लास हैलोजन हेडलाइट और शानदार स्टिकर के साथ पेश किया गया था। इसे कई रंगों में पेश किया, लेकिन पैरट ग्रीन कलर में यह आकर्षक नजर आती थी।
इसके मीटर कंसोल में स्पीडो, ओडो, टैकोमीटर और फ्यूल गेज मिलता था। इस बाइक की हैडलिंग जबरदस्त होने के कारण यह भीड़ भरी सड़कों पर आसानी से आगे निकल जाती थी।
सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में स्विंग आर्म हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए।
पावरट्रेन
शानदार था इस बाइक का माइलेज
बजाज कैलिबर को 111.6cc एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता था, जो 9.5bhp की पावर और 9.10Nm का टाॅर्क जेनरेट करने में सक्षम था।
ट्रांसमिशन के लिए इसे 4-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया। दोपहिया वाहन 102 किमी/घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती थी, जो कम्यूटर सेगमेंट की बाइक के लिए बड़ी बात थी।
इसमें 86 किमी/लीटर का माइलेज देने का दावा किया गया था। 2006 में बंद हुई इस बाइक की कीमत 2004 में 40,000 रुपये के करीब रही थी।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
जानकारी के लिए बता दें, बजाज ने मार्च, 2021 में कैलिबर नाम से ट्रेडमार्क कराया था। इसके बाद यह माना जा रहा है कि यह बाइक जल्द ही वापसी कर सकती है। इसे 125cc इंजन और कई एडवांस फीचर्स के साथ उतारा जा सकता है।