चुनिंदा डीलरशिप पर शुरू हुई हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट की बुकिंग, अगले महीने होगी लॉन्च
क्या है खबर?
वाहन निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) भारत में अपनी हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट (Hyundai Venue Facelift) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि इसे जून के मध्य तक लॉन्च किया जाएगा।
कुछ चुनिंदा डीलरों ने इस कार के लिए बुकिंग भी स्वीकार करना शुरू कर दिया है।
कंपनी ने इसके डिजाइन और केबिन को भी अपडेट किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें एक नए इंजन को भी शामिल किया जा सकता है।
लुक
कैसा होगा हुंडई वेन्यू का डिजाइन?
नई वेन्यू फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर को अपडेट किया गया है। इसे अब हुंडई का नया डिजाइन मिलता है, जिसे पहले ही टक्सन और क्रेटा 2022 मॉडल पर देखा जा चुका है।
इसके अलावा मस्कुलर हुड, बड़ी ग्रिल, चौड़ा एयर डैम, फिर से डिजाइन किये गए बंपर दिए जाएंगे।
हेडलाइट डिजाइन को अपडेट किया गया, जिसमें डे टाइम रनिंग लाइट (DRL) के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दिए जा सकते हैं। इसके किनारों पर रूफ रेल्स, ORVMs और अपडेटेड अलॉय व्हील्स होंगे।
इंजन
कार में मिल सकता है तीन इंजनों का विकल्प
2022 हुंडई वेन्यू को तीन इंजनों के विकल्प के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
पहला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है जो 83hp की पावर और 114Nm का पीक टार्क जनरेट करता है।
इसका दूसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है जो 100hp की पावर और 240Nm का टार्क जनरेट करता है और तीसरा 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है 120hp की पावर और 172Nm का टार्क जनरेट करता है।
फीचर्स
केबिन में मिलेंगे ये फीचर्स
वेन्यू के केबिन को अपडेट किया जा सकता है। इसमें अपडेटेड डैशबोर्ड, नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, 4-पावर विंडो, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, हाइट एडजस्टेबल के साथ फ्रंट सीट और बैकवर्ड और फॉरवर्ड फंक्शन के साथ अपडेट किए जाने की संभावना है।
इसमें एक बड़ा 5-सीटर केबिन दिया जायेगा, जिसमें नए फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री और क्रूज कंट्रोल के साथ एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील होगा।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग दिए जा सकते हैं।
जानकारी
क्या होगी इसकी कीमत?
भारत में नई वेन्यू SUV की कीमत और उपलब्धता जानकारी इसके लॉन्च समय ही दी जाएगी। हालांकि, इसके मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा कीमत पर आने की उम्मीद है। वर्तमान में हुंडई वेन्यू की शुरूआती कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है।
अपकमिंग MPV
न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)
दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई एक नई मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसका नाम स्टारगेजर है।
इसमें चौड़े ग्रिल, नए स्पॉइलर, रेक्ड फ्रंट विंडस्क्रीन और हाई-माउंट स्टॉप लैंप दिए जाएंगे। इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा।
तीन पंक्तियों की सीटों के साथ बड़ा 6 या 7-सीटर केबिन दिया जाएगा। इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, पार्किंग सेंसर, की-लेस एंट्री और मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिए जाएंगे।