Page Loader
टीजर में दिखी हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट, इसी महीने हो सकती है लॉन्च
टीजर में दिखी हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट

टीजर में दिखी हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट, इसी महीने हो सकती है लॉन्च

लेखन अविनाश
May 03, 2022
08:00 pm

क्या है खबर?

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई भारत में कई नई गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। अब कंपनी ने अपनी एक आगामी कार का टीजर जारी किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह वेन्यू फेसलिफ्ट हो सकती है। कंपनी ने इसके डिजाइन और केबिन को अपडेट किया है। इसे आने वाले दो दिनों के अंदर लॉन्च किया जा सकता है। आज हम आपके लिए नई वेन्यू के फीचर्स के बारे में जानकारी लेकर आए हैं।

डिजाइन

कैसा होगा कार का लुक?

नई वेन्यू फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर को अपडेट किया गया है। इसे अब हुंडई का नया डिजाइन मिलेगा, जिसे पहले ही टक्सन और क्रेटा 2022 मॉडल में देखा जा चुका है। इसके अलावा मस्कुलर हुड, बड़ी ग्रिल, चौड़ा एयर डैम, नए डिजाइन किए गए बंपर होंगे। हेडलाइट डिजाइन को अपडेट किया गया और इसमें डे टाइम रनिंग लाइट (DRL) के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स दिए जा सकते हैं। इसके किनारों पर रूफ रेल्स, ORVMs और अपडेटेड अलॉय व्हील्स होंगे।

इंजन

कार में मिल सकता है दो इंजन का विकल्प

वेन्यू फेसलिफ्ट को तीन इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च किया जा सकता है। पहले विकल्प में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है जो 83hp की पावर और 114Nm का पीक टार्क जनरेट करता है। दूसरे विकल्प में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है जो 100hp की पावर और 240Nm का टार्क जनरेट करता है। तीसरे विकल्प में 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो 120hp की पावर और 172Nm का टार्क जनरेट करता है।

फीचर्स

केबिन में दिए जा सकते हैं ये फीचर्स

वेन्यू के केबिन को अपडेट किया जा सकता है। इसमें अपडेटेड डैशबोर्ड, नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, 4-पावर विंडो, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, हाइट एडजस्टेबल के साथ फ्रंट सीट और बैकवर्ड और फॉरवर्ड फंक्शन अपडेट किए जाने की संभावना है। इसमें एक बड़ा 5-सीटर केबिन दिया जाएगा, जिसमें नए फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री और क्रूज कंट्रोल के साथ एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील होंगे। यात्रियों के सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग दिए जा सकते हैं।

जानकारी

वेन्यू फेसलिफ्ट की रह सकती है इतनी कीमत

भारत में वेन्यू फेसलिफ्ट SUV की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च समय ही दी जाएगी। हालांकि, इसके मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा कीमत पर आने की उम्मीद है। वर्तमान में हुंडई वेन्यू की शुरूआती कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है।

अपकमिंग कार

न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

ऑटोमेकर हुंडई इस समय अपनी अल्काजार SUV के नए CNG वेरिएंट पर काम कर रही है। हाल ही में इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। बता दें कि अल्काजार के दो वेरिएंट्स बंद होने के बाद पेट्रोल मॉडल में प्रेस्टीज वेरिएंट केवल सात सीटर में मिलता है, जबकि डीजल मॉडल में इसका छह सीटर और सात सीटर मॉडल मौजूद है। इस तरह वर्तमान में यह कार कुल आठ ट्रिम्स में उपलब्ध है।