LOADING...
हुंडई के प्री-समर कैंप में उठा सकते हैं सर्विस में छूट का फायदा, जानिए ऑफर 
हुंडई मार्च में सर्विस पर अपने ग्राहकों को छूट दे रही है (तस्वीर: पिक्साबे)

हुंडई के प्री-समर कैंप में उठा सकते हैं सर्विस में छूट का फायदा, जानिए ऑफर 

Mar 18, 2023
10:26 am

क्या है खबर?

हुंडई ने मार्च में अपनी कारों पर डिस्काउंट के बाद अब सर्विस में छूट ऑफर की है। यह छूट प्री-समर कैंप के तहत 17 से 30 मार्च तक दी जा रही है। कंपनी फ्री AC चेकअप के साथ पार्ट्स पर विशेष छूट दे रही है। AC सर्विसिंग पर लेबर चार्ज में 15, रेफ्रिजरेंट फिलिंग पर 10 और AC डिसइंफेक्टेंट पर 10 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है। रोडसाइड असिस्टेंस रिटेल पर 20 और इंटीरियर-एक्सटीरियर सौंदर्यीकरण पर 10 फीसदी छूट है।

लॉन्च की तैयारी 

हुंडई वरना 2023 लॉन्च करने की तैयारी 

कंपनी भारत में अपनी नई 6वीं जनरेशन हुंडई वरना 2023 को पेश करने वाली है। यह 30 मानक सुरक्षा फीचर्स और 17 लेवल 2 ADAS सुविधाओं से लेस होगी। इसे देश की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बताया जा रहा है। हुंडई स्मार्टसेंस और टॉप-स्पेक वेरिएंट में 65 से अधिक एडवांस सेफ्टी फीचर होंगे। माना जा रहा है कि इसे 9.99 से 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है।