Loading...
अगले महीने से महंगी हो जाएंगी हुंडई की कारें, एक फीसदी बढ़ेगी कीमत
हुंडई सितंबर से अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने जा रही है

अगले महीने से महंगी हो जाएंगी हुंडई की कारें, एक फीसदी बढ़ेगी कीमत

Aug 19, 2026
07:28 pm

क्या है खबर?

हुंडई मोटर कंपनी ने बुधवार (19 अगस्त) को सितंबर से अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में इजाफा करने की घोषणा की है। स्टॉक एक्सचेंज में दी गई जानकारी के मुताबिक, "कंपनी ने सितंबर से अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में एक फीसदी तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। बढ़ोतरी की मात्रा मॉडल और वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी।" बता दें कि हाल ही में मारुति सुजुकी ने भी अपनी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी की है।

कारण 

कंपनी ने बताई बढ़ोतरी की वजह 

दक्षिण कोरियाई कंपनी को कीमतों में बदलाव की जरूरत कई वजहों से पड़ी है, जिनमें इनपुट और कमोडिटी की बढ़ती लागत, ज्यादा ऑपरेशनल खर्च और लगातार बनी हुई भू-राजनीतिक और मैक्रो-इकोनॉमिक अनिश्चितताएं शामिल हैं।

हुंडई ने कहा कि वह लागत को बेहतर बनाने और बढ़ोतरी का बोझ खुद उठाने की कोशिश कर रही है, ताकि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम पड़े।

हालांकि, थोड़ी-बहुत कीमत बढ़ाकर बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है।

मारुति सुजुकी 

30,000 रुपये तक महंगी हुईं मारुति कारें 

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने 18 अगस्त को ही एरीना और नेक्सा गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया था।

यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से है, जो पूरे पोर्टफोलियो में 2,500 से लेकर 30,000 रुपये तक है।

कंपनी ने कीमतों में इस बदलाव के लिए इनपुट और कमोडिटी की बढ़ती लागत और वैश्विक आर्थिक वजहों का हवाला दिया। जून के बाद यह इस साल में दूसरी बार बढ़ोतरी है।

ADVERTISEMENT