Page Loader
हुंडई ब्लूलिंक कनेक्टेड कारों की बिक्री 6.5 लाख के पार, जानिए कब हुई थी शुरुआत 
हुंडई वर्तमान में 12 गाड़ियों में ब्लूलिंक कनेक्टेड कार तकनीक की पेशकश करती है (तस्वीर: हुंडई)

हुंडई ब्लूलिंक कनेक्टेड कारों की बिक्री 6.5 लाख के पार, जानिए कब हुई थी शुरुआत 

Jan 27, 2025
02:07 pm

क्या है खबर?

हुंडई मोटर कंपनी ने ब्लूलिंक कनेक्टेड कार तकनीक के साथ 6.75 लाख से अधिक कारें बेचने में सफलता हासिल की है। इस तकनीक की शुरुआत भारतीय बाजार में 2019 में की गई थी। उस वक्त कुल बिक्री में इस तकनीक से लैस गाड़ियों की हिस्सेदारी 4.7 प्रतिशत थी, जो 2024 में बढ़कर 25.7 प्रतिशत हो गई है। 2019 में हुंडई वेन्यू से शुरू हुई ब्लूलिंक तकनीक वर्तमान में i20, एक्सटर, वरना, क्रेटा, अल्काजार सहित 12 मॉडल्स में पेश की है।

विस्तार 

ब्लूलिंक तकनीक का किया विस्तार 

कार निर्माता ने ब्लूलिंक तकनीक में विस्तार करते हुए अल्काजार में 35 टेलीमैटिक्स सुविधाएं पेश की हैं, जो प्रदर्शन, सुविधा, बचाव और सुरक्षा पर केंद्रित है। अपडेटेड अल्काजार में नया डिजिटल चाबी फीचर पेश किया है। यह नई सुविधा ग्राहक को अपने फोन को वाहन की चाबी के रूप में उपयोग करने की सुविधा देता है। इससे गाड़ी की चाबी ले जाने की आवश्यकता खत्म हो जाती है। अब इसे हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के साथ भी पेश किया गया है।

फीचर्स 

ब्लूलिंक तकनीक में मिलती हैं ये सुविधाएं 

वाहन हेल्थ रिपोर्ट, रखरखाव अलर्ट और ट्रैवल हिस्ट्री जैसी ब्लूलिंक सुविधाओं का उपयोग करके आप वाहन के प्रदर्शन को ट्रैक कर सकते हैं। वाहन इंफोटेनमेंट स्क्रीन पर इसे प्रदर्शित करने के अलावा यूजर्स को खराबी की सूचना उनके मोबाइल फोन पर नोटिफिकेशन के जरिए मिलती है। ब्लूलिंक मोबाइल ऐप से ये सारी जानकारी मोबाइल पर भी प्राप्त की जा सकती है। हुंडई ब्लूलिंक के माध्यम से जियो-फेंसिंग अलर्ट, वैलेट अलर्ट, हाई स्पीड अलर्ट की भी सुविधा देता है।