NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / होंडा लाएगी 2 दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक कार CI-MEV, दिखी झलक 
    अगली खबर
    होंडा लाएगी 2 दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक कार CI-MEV, दिखी झलक 
    होंडा लाएगी 2 दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक कार CI-MEV

    होंडा लाएगी 2 दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक कार CI-MEV, दिखी झलक 

    लेखन अविनाश
    Oct 25, 2023
    06:16 pm

    क्या है खबर?

    टोक्यो में चल रहे जापान मोबिलिटी शो में दिग्गज वाहन निर्माता होंडा ने अपनी 2 दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक कार होंडा CI-MEV पेश कर दी है।

    यह गाड़ी कंपनी अगले साल भारत में उतार सकती है। इसमें लिथियम-आयन बैटरी पैक और सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। खास बात यह है कि सुरक्षा के लिए इसमें लेवल-4 ADAS तकनीक की सुविधा दी गई है।

    आइये जानते हैं इस गाड़ी में क्या कुछ फीचर्स दिए गए हैं।

    लुक

    कैसी दिखती है होंडा CI-MEV?

    होंडा CI-MEV को बॉक्सी लुक मिला है। सामने की तरफ इसमें क्रोम स्ट्रिप्स के माध्यम से जुड़ा चौड़ा लाइट बार दिया गया है, जो सीधे दरवाजे पर लगे विंग मिरर तक आता है।

    इस लाइट बार के नीचे चार्जिंग पोर्ट डोर दिया गया है, जिस पर होंडा का लोगो होगा। इसमें डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) के LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

    पावरट्रेन

    250 किलोमीटर की रेंज देगी यह गाड़ी 

    इस इलेक्ट्रिक कार के पावरट्रेन की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें 17.3kWh की बैटरी और सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी।

    यह सेटअप 42PS की पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसे 80 प्रतिशत चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगेगा। साधारण चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में करीब 7 घंटे लगेंगे।

    एक बार फुल चार्ज करने पर यह गाड़ी 250 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

    फीचर्स

    इन फीचर्स से लैस होगी होंडा CI-MEV

    होंडा CI-MEV एक 2 दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी और इसमें 4-सीटर केबिन दिया गया हैं। इसमें डिजिटल इंस्ट्रुमेंटल क्लस्टर और 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जोड़ा गया है।

    इसमें एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला पैनल भी है। साथ ही इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मौसम भी जानकारी और ट्रैफिक की जानकारी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें लेवल-4 ADAS तकनीक दिया गया है।

    जानकारी

    क्या होगी इस गाड़ी की कीमत? 

    होंडा CI-MEV इलेक्ट्रिक गाड़ी की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान है कि इसकी कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपये के बीच होगी। यह गाड़ी MG कॉमेट EV से मुकाबला करेगी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस

    जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने जापान मोबिलिटी शो में अपनी होंडा प्रील्यूड इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार को पेश कर दिया है। कंपनी इस गाड़ी को आकर्षक लुक और लग्जरी फीचर्स वाले केबिन के साथ उतार सकती है।

    होंडा इसे अगले साल उतार सकती है, वहीं इसे भारत में भी उतारा जा सकता है। नई प्रील्यूड EV कार को कंपनी के सिविक के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसकी कीमत 25 लाख रुपये के आस-पास होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    होंडा
    इलेक्ट्रिक वाहन
    इलेक्ट्रिक कार

    ताज़ा खबरें

    भीषण गर्मी में तप रही है कार? इन बेहतरीन तरीकों से रखें ठंडा  कार
    'रेड 2' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार, 19वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये अजय देवगन
    गूगल I/O 2025 इवेंट आज से होगा शुरू, जानिए कब और कैसे देखें लाइव गूगल
    तमिलनाडु: फैक्ट्री में सीवर टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत तमिलनाडु

    ऑटोमोबाइल

    महिंद्रा XUV300 से होंडा एलिवेट तक, कम कीमत पर खरीदें ये सनरूफ वाली गाड़ियां   होंडा एलिवेट
    निसान मैग्नाइट का कुरो एडिशन लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स और कीमत निसान
    टाटा पंच काजीरंगा या निसान मैग्नाइट कुरो, जानिए कौन-सी स्पेशल एडिशन गाड़ी है बेहतर  कार की तुलना
    टाटा सफारी फेसलिफ्ट 4 वेरिएंट्स में देगी दस्तक, इसके किस ट्रिम में क्या होंगे फीचर्स? टाटा मोटर्स

    होंडा

    अगस्त में होंडा और रेनो की गाड़ियों पर हजारों रुपये की छूट, सस्ते मिलेंगे ये मॉडल्स रेनो की कारें
    होंडा के दोपहिया वाहनों पर मिल रही छूट, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा  दोपहिया वाहन
    नई कावासाकी निंजा 650 बनाम होंडा CBR 650R: तुलना से समझिये कौन-सी स्पोर्ट्स बाइक है बेहतर  बाइक्स की तुलना
    होंडा SP160 भारत में हुई लॉन्च, बजाज पल्सर N160 से करेगी मुकाबला  दोपहिया वाहन

    इलेक्ट्रिक वाहन

    निसान 2030 तक केवल इलेक्ट्रिक कार बेचने की बना रही योजना  निसान
    इलेक्ट्रिक वन ने भारत में लॉन्च किए E1 एस्ट्रो प्रो सीरीज स्कूटर, कितनी है कीमत? इलेक्ट्रिक स्कूटर
    आकोया के इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर मिल रही विशेष छूट, कब तक उठा सकते हैं फायदा?  ओकाया
    एमएक्स मोटो ने लॉन्च किया एमएक्सवी इको इलेक्ट्रिक स्कूटर, ये है खासियत  इलेक्ट्रिक स्कूटर

    इलेक्ट्रिक कार

    हुंडई आयोनिक-5 EV कंपनी की उम्मीदों से आगे निकली, लक्ष्य से ज्यादा बिकी  हुंडई मोटर कंपनी
    किआ भारत में ला सकती है 8 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां, किआ EV4 की टेस्टिंग शुरू   किआ मोटर्स
    जगुआर लैंड रोवर 2030 तक भारत में करेगी 8 इलेक्ट्रिक गाड़ियां, सामने आई ये जानकारी   इलेक्ट्रिक वाहन
    टाटा की कारों की पिछले महीने कम हुई बिक्री, 5 प्रतिशत आई गिरावट  टाटा मोटर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025