NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / होंडा इंडिया की बड़ी उपलब्धि, 21 सालों में निर्यात किए 30 लाख से अधिक दोपहिया वाहन
    अगली खबर
    होंडा इंडिया की बड़ी उपलब्धि, 21 सालों में निर्यात किए 30 लाख से अधिक दोपहिया वाहन
    होंडा ने निर्यात किए 30 लाख दोपहिया वाहन

    होंडा इंडिया की बड़ी उपलब्धि, 21 सालों में निर्यात किए 30 लाख से अधिक दोपहिया वाहन

    लेखन सोनाली सिंह
    Mar 24, 2022
    11:00 am

    क्या है खबर?

    होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

    दोपहिया वाहन निर्माता ने अपने अब तक के संचालन में 30 लाख निर्यात का आंकड़ा पार कर लिया है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी के मुताबिक 15 लाख निर्यात केवल पिछले पांच सालों में हुए हैं।

    आपको बता दें कि होंडा भारत से पिछले 21 सालों से निर्यात कर रही है और निर्यात किए जाने वाले मॉडलों में डियो सबसे आगे है।

    निर्यात

    29 से ज्यादा देशों में होता है निर्यात

    वर्तमान में होंडा दुनियाभर के 29 से अधिक देशों में 18 मॉडलों का निर्यात करती है।

    इसके अलावा कंपनी ने अमेरिका, जापान और यूरोपीय देशों जैसे विकसित देशों के बाजारों में अपने वैश्विक निर्यात का विस्तार करने के लिए एक नया ओवरसीज बिजनेस एक्सपेंशन बिजनेस वर्टिकल स्थापित किया।

    इसके लिए HMSI ने हाल ही में गुजरात में अपने चौथे भारतीय कारखाने से वैश्विक इंजनों का निर्माण भी शुरू कर दिया है।

    बयान

    विश्व के लिए विनिर्माण केंद्र बनना है लक्ष्य- CEO

    इस उपलब्धि पर HMSI के अध्यक्ष और CEO, अत्सुशी ओगाटा ने कहा, "यह उपलब्धि HMSI के निरंतर प्रयासों से वैश्विक निर्यात में होंडा के विस्तार का एक शानदार प्रमाण है। इसमें गुजरात में विट्ठलपुर संयंत्र हमारी निर्यात क्षमताओं को और मजबूत करता है।"

    उन्होंने आगे कहा, "जैसे-जैसे हम विकसित बाजारों में आगे बढ़ते हैं, निर्यात विस्तार पर हमारा ध्यान और केंद्रित होता जा रहा है, जिससे HMSI 'विश्व के लिए विनिर्माण केंद्र' बनने के और करीब बढ़ता है।"

    मांग

    डियो की मांग है सबसे ज्यादा

    इस उपलब्धि पर बोलते हुए कंपनी के सेल्स और मार्केटिंग हेड यादविंदर सिंह गुलेरिया ने बताया कि पिछले दो दशकों में होंडा निर्यात के माध्यम से 30 लाख से अधिक दोपहिया वाहन ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है।

    इसमें होंडा डियो भारत से कंपनी का सबसे अधिक निर्यात किया जाने वाला मॉडल है।

    वहीं, पिछले साल मेड इन इंडिया होंडा नवी की अमेरिका में खुदरा बिक्री शुरू हुई थी और यह लैटिन अमेरिका में एक बड़ी हिट रही है।

    फीचर्स

    इन कारणों से डियो की मांग है सबसे ज्यादा

    होंडा डियो की बात करें तो इसके फ्रंट हैंडलबार पर LED DRL स्ट्रिप लगाया गया है। वहीं स्कूटर का पिछले हिस्से में नए डिजाइन वाले टेल लैंप लगाया गया है जो इसे बहुत ही आकर्षक लुक देते हैं।

    वहीं, पावरट्रेन के लिए इसमें 109cc का सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 8 bhp की पावर और 8.91Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    अगर आप होंडा डियो को लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 64,510 से 70,408 रुपये चुकाने होंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होंडा
    ऑटोमोबाइल
    दोपहिया वाहन

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़
    मोबाइल प्लान का डाटा बचाना चाहते हैं? अमेजन ऐप में करें ये बदलाव अमेजन
    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप

    होंडा

    टीजर में नजर आई होंडा की नई एडवेंचर बाइक, इसी महीने होगी लॉन्च भारत की खबरें
    भारत में होंडा अपनी इन कारों पर दे रही 57,000 रुपये तक की छूट होंडा मोटर कंपनी
    भारत में लॉन्च हुई होंडा की एंट्री लेवल एडवेंचर बाइक CB200X ऑटोमोबाइल
    होंडा CB200X और रॉयल एनफील्ड हिमालयन में से कौन सी बाइक आपके लिए बेहतर? देखें तुलना ऑटोमोबाइल

    ऑटोमोबाइल

    होली पर बाइक चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, रंगों से बचने में होगी आसानी टिप्स
    बीते साल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में आया 163 प्रतिशत उछाल, उत्तर प्रदेश ने सबको पछाड़ा उत्तर प्रदेश
    नेक्सन के बाद टाटा ने बढ़ाए टिगोर EV के दाम, जानें नई कीमत इलेक्ट्रिक वाहन
    भारत में लॉन्च हुई नई होंडा अफ्रीका ट्विन, ऑफरोडिंग फीचर्स से है लैस होंडा

    दोपहिया वाहन

    ओकाया ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर फास्ट, मिलेगी 150 किलोमीटर की जबरदस्त रेंज ऑटोमोबाइल
    उल्टी गिनती शुरू, जनवरी के इस दिन आ रही येज्दी की एडवेंचर बाइक रोडकिंग ऑटोमोबाइल
    ये हैं कम तेल में दूर तक चलने वाले 2021 के टॉप-5 बाइक और स्कूटर बजाज
    कावासाकी और यामाहा ने मिलाया हाथ, दोपहिया वाहनों के लिए बनाएगी हाइड्रोजन इंजन ऑटोमोबाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025