Page Loader
होंडा ने इन माॅडल्स को भारत में अधिकारिक तौर पर किया बंद, जानिए क्या है कारण
होंडा ने चौथी जनरेशन की सिटी, WR-V और जैज का उत्पादन भारत में बंद करने की घोषणा की है (तस्वीर: ट्विटर/@HondaCarIndia)

होंडा ने इन माॅडल्स को भारत में अधिकारिक तौर पर किया बंद, जानिए क्या है कारण

Apr 03, 2023
01:25 pm

क्या है खबर?

होंडा ने अपनी कारों के तीन मॉडल का उत्पादन भारतीय बाजार में बंद करने की अधिकारिक घोषणा की है। इनमें चौथी जनरेशन की होंडा सिटी, WR-V और होंडा जैज शामिल हैं। कंपनी देश में 5-जनरेशन सिटी, सिटी हाइब्रिड और अमेज की बिक्री करेगी। बताया जा रहा है कि इन मॉडलों की बिक्री में गिरावट के कारण ये फैसला लिया है। कंपनी हुंडई क्रेटा और सेल्टोस को टक्कर देने के लिए नई मिड-साइज SUV पेश करने की योजना बना रही है।

कारण 

होंडा WR-V मिड-साइज  SUV सेगमेंट में नहीं बना सकी जगह

होंडा की चौथी जनरेशन सिटी मिड-साइज सेडान में अच्छा विकल्प रही है, लेकिन होंडा अपनी सिटी सेडान को हाइब्रिड वेरिएंट में उतार चुकी है। इस कारण चौथी जनरेशन सिटी को बंद कर रही है। होंडा ब्रियो के बंद होने के बाद से होंडा जैज ही कंपनी की एकमात्र हैचबैक थी, लेकिन यह भी भारतीय बाजार में कुछ खास नहीं कर पाई। कंपनी की होंडा WR-V ब्रांड के लाइन-अप में एक सही मिड-साइज SUV की जगह नहीं ले पाई।