LOADING...
होंडा ने CB650R, CBR650R और X-ADV को किया बंद, जानिए क्यों उठाया यह कदम
होंडा की CB650R, CBR650R और X-ADV भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है

होंडा ने CB650R, CBR650R और X-ADV को किया बंद, जानिए क्यों उठाया यह कदम

Apr 02, 2026
01:07 pm

क्या है खबर?

होंडा ने अपने भारतीय पोर्टफोलियो से 2 मोटरसाइकिल को हटा दिया है। इनमें CB650R और CBR650R शामिल है। कंपनी ने 2025 की शुरुआत में इन मोटरसाइकिल के अपडेटेड मॉडल लॉन्च किए थे। कई महीनों से दोनों बाइक्स को एक भी ग्राहक नहीं मिला है। ऐसे में कंपनी के पास इन्हें बंद करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं रह है। इसके अलावा कंपनी ने X-ADV क्रॉसओवर मैक्सी स्कूटर का उत्पादन भी बंद कर दिया है।

बाइक्स 

पिछले साल लॉन्च हुई थी अपडेटेड CB650R और CBR650R

कंपनी ने CB650R और CBR650R को नई E-क्लच तकनीक के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें क्लच केस में इलेक्ट्रॉनिक एक्चुएटर्स का इस्तेमाल होता है, जो क्लच को अपने आप एंगेज और डिसएंगेज करते हैं। इससे राइडर्स क्लच को मैनुअल रूप से ऑपरेट किए बिना ही बाइक स्टार्ट और गियर बदल सकते हैं। यह सिस्टम नए राइडर्स के लिए उपयोगी है, जो बाइक चलाना सीख रहे हैं। CBR650R की कीमत 10.40 लाख रुपये और CB650R की 9.60 लाख रुपये थी।

X-ADV

मैक्सी स्कूटर भी नहीं रहेगा उपलब्ध 

कई बार दोपहिया वाहन निर्माता स्टॉक खत्म होने पर भी अपनी बाइक्स की बिक्री बंद कर देती है। इसके अलावा यह भी संभावना जताई जा रही है कि इस साल के अंत या 2027 की शुरुआत में इन्हें फिर से लॉन्च किया जा सकता है। दोनों बाइक्स के अलावा होंडा ने मई, 2025 में लॉन्च किए गए X-ADV मैक्सी स्टाइल स्कूटर को भी बंद कर दिया है। इसे 11.90 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश किया गया था।

Advertisement