Page Loader
होंडा भारत में कर चुकी है 20 लाख गाड़ियों का उत्पादन, जल्द लाएगी एक नई SUV
1997 से भारत में गाड़ियां बना रही होंडा

होंडा भारत में कर चुकी है 20 लाख गाड़ियों का उत्पादन, जल्द लाएगी एक नई SUV

लेखन अविनाश
Nov 09, 2022
11:58 am

क्या है खबर?

जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी होंडा दमदार गाड़ियों की बिक्री करने के लिए जानी जाती है। भारत में भी कंपनी की गाड़ियों की जबरदस्त मांग है और यही वजह है कि होंडा देश में अब तक 20 लाख गाड़ियों का उत्पादन कर चुकी है। वर्तमान में होंडा देश में जैज, अमेज, सिटी और WR-V की बिक्री करती है। वहीं, जल्द ही कंपनी अपनी पहली कॉम्पैक्ट SUV HR-V भी लॉन्च करने वाली है। आइये इस बारे में जानते हैं।

जानकारी

राजस्थान के टपूकड़ा प्लांट में अपनी गाड़ियां बनाती है होंडा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि होंडा ने 1997 में भारतीय बाजार में कदम रखा था। कंपनी ने 25 सालों में देश में 20 लाख गाड़ियों का उत्पादन किया है। कंपनी राजस्थान के टपूकड़ा प्लांट से अपनी पांचवी जनरेशन की सिटी सेडान कार को रोल आउट कर यह मुकाम हासिल किया है। वर्तमान में देश में होंडा का केवल एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है और इसी फैक्ट्री से कंपनी अपनी गाड़ियां निर्यात भी करती है।

बयान

होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष ने कही ये बात

इस बारे में बात करते हुए होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष ताकुया त्सुमुरा ने कहा, "भारत में 20 लाख गाड़ियां का उत्पादन करना बेहद गर्व की बात है और यह पिछले 25 वर्षों से 'मेक इन इंडिया' पहल के लिए होंडा की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।" उन्होंने आगे कहा, "हम अपने सभी ग्राहकों, डीलर पार्टनर्स और सप्लायर पार्टनर्स का हम पर भरोसा करने के लिए उनका तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं।"

इलेक्ट्रिक कार

होंडा की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी प्रोलॉग

हाल ही में होंडा ने अमेरिका में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 2024 होंडा प्रोलॉग को पेश किया है। कंपनी ने इस SUV को जनरल मोटर्स के साथ मिलकर बनाया है। इस ऑल-इलेक्ट्रिक कार को "अल्टियम" प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है और इसे अगले साल भारत में भी उतारा जा सकता है। कार के फीचर्स के बारे में अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसमें पीछे की तरफ ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम बैज दिया गया है।

न्यूजबाइट्स प्लस

देश में जल्द लॉन्च होगी होंडा की पहली SUV

वर्तमान में भारतीय बाजार में होंडा की कोई भी SUV उपलब्ध नहीं है और इस बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी जल्द ही एक नई कार HR-V पेश करने वाली है। HR-V को इसी साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसमें मजबूत हाइब्रिड सिस्टम वाला 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का उपयोग किया जा सकता है। इस कार को नौ लाख रुपये के आस-आस लॉन्च किया जा सकता है।