Page Loader
हार्ले डेविडसन की भारत निर्मित बाइक की पहली झलक सामने आई, जानिए खासियत 
हार्ले डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प की बाइक जल्द होगी भारत में लॉन्च (तस्वीर: ट्विटर@HarleyIndia)

हार्ले डेविडसन की भारत निर्मित बाइक की पहली झलक सामने आई, जानिए खासियत 

Apr 05, 2023
11:56 am

क्या है खबर?

हार्ले डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प की भारत निर्मित बाइक की पहली तस्वीर सामने आई है। इससे पता चला है कि बाइक लगभग प्रोडक्शन के लिए तैयार है, ऐसे में इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। नई हार्ले डेविडसन बाइक में एक नया एयर/ऑयल-कूल्ड 400-odd-cc सिंगल-सिलेंडर पावरट्रेन मिल सकता है। हालांकि, यह 440cc सिंगल-सिलेंडर इंजन भी हो सकता है। इसका डिजाइन पुराने XR1200 रोडस्टर्स से प्रेरित नजर आता है। बाइक चौड़े और मस्कुलर फ्यूल टैंक के साथ बड़ी दिखती है।

कीमत 

2.5 लाख रुपये के आसपास हो सकती है कीमत 

इस नई बाइक में टेलीस्कोपिक फोर्क की बजाय USD फोर्क दिए गए हैं। बाइक में दोनों सिरों पर बायब्रे डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS भी मिलता है। इसके साथ ही इसमें एक गोल और फुली-डिजिटल डिस्प्ले दी गई है। इस नई एंट्री-लेवल बाइक में DRL के साथ LED हेडलाइट और आयताकार टेल लाइट मिलती है। इसमें आगे का पहिया पीछले वाले की तुलना में बड़ा दिया गया है। इसकी कीमत 2.5 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है।