Page Loader
नितिन गडकरी ने कहा- 31 मार्च तक 11,000 से अधिक वाहन किए गए स्क्रैप 
केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को 31 मार्च, 2023 तक स्क्रैप किए गए वाहनों की जानकारी दी (तस्वीर:ट्विटर@OfficeOfNG)

नितिन गडकरी ने कहा- 31 मार्च तक 11,000 से अधिक वाहन किए गए स्क्रैप 

Apr 05, 2023
07:34 pm

क्या है खबर?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस साल 31 मार्च तक 11,025 वाहनों को स्क्रैप किया गया है। इनमें 7,750 निजी और 3,275 सरकारी वाहन शामिल हैं। राज्यसभा में बुधवार को उन्होंने बताया कि 24 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों ने 15 साल से अधिक पुराने करीब 2.56 लाख सरकारी वाहनों की सूचना दी है। बता दें, देश में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केन्द्र सरकार ने नए BS6 फेज-II नियम लागू किए गए हैं।

प्रोत्साहन 

स्क्रैप पाॅलिसी की प्रोत्साहन राशि 3,000 करोड़ रुपये बढ़ाई 

गडकरी ने कहा कि वाहन स्क्रैपिंग नीति के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकारों को दिए जा रहे प्रोत्साहित के अच्छे परिणाम आ रहे हैं। सरकार द्वारा पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता की योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 3,000 करोड़ रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इसमें 15 साल से अधिक पुराने वाहनों पर देनदारियों की छूट, वाहन मालिक को कर में रियायत और ऑटोमैटिक व्हीकल टेस्टिंग सुविधाएं स्थापित करना शामिल है।

स्क्रैप पॉलिसी

क्या है व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी? 

व्हीकल स्क्रैप पॉलिसी के मुताबिक 10 साल से ज्यादा पुराने कॉमर्शियल वाहन और 15 साल से पुराने निजी पैसेंजर वाहन को फिटनेस टेस्ट देना होता है। इसमें पास होने पर इन वाहनों को IC इंजन से बदलकर कुछ ही दिन चलाने की अनुमति होती है। यह एक वॉलियंटरी व्हीकल मॉर्डनाइजेशन प्रोग्राम है। फिटनेस टेस्‍ट में फेल होने पर गाड़ी को रजिस्टर्ड स्क्रैप फैसिलिटी में जमा कराना होगा, जिसका एक स्क्रैप सर्टिफिकेट मिलेगा। इससे नई गाड़ी की खरीद पर डिस्काउंट मिलेगा।