Page Loader
2025 डुकाटी पैनिगेल V4 की लॉन्च से पहले बिकी पहली खेप, जानिए इसकी खासियत  
2025 डुकाटी पैनिगेल V4 का पहला बैच लॉन्च से पहले बिक गया है (तस्वीर: एक्स/@Ducati_India)

2025 डुकाटी पैनिगेल V4 की लॉन्च से पहले बिकी पहली खेप, जानिए इसकी खासियत  

Jan 28, 2025
05:19 pm

क्या है खबर?

डुकाटी की 2025 पैनिगेल V4 सुपरबाइक ने लॉन्च से पहले ही भारतीय बाजार में धमाल मचा दिया है। इसकी पहली खेप 27 जनवरी को बुकिंग खुलते ही बिक गई। कंपनी ने बेची गई बाइक्स की संख्या का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पहले लॉट में 25 प्रतिशत पैनिगेल V4 शामिल हैं, जिन्हें भारतीय शाखा इस साल आयात करने की योजना बना रही है। इस बाइक को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा और यह BMW S 1000 RR से मुकाबला करेगी।

फीचर 

इन सुविधाओं से लैस है नई पैनिगेल V4 

2025 डुकाटी पैनिगेल V4 को पहले से ज्यादा स्लीक बनाया गया है, जिसमें नई LED हेडलाइट्स, शार्प टेल सेक्शन और नया खोखले स्विंगआर्म मिलता है। इसके अलावा लेटेस्ट बाइक में नया कलर TFT डिस्प्ले भी दिया गया है। सस्पेंशन के लिए आगे ओहलिन्स NPX-30 प्रेशराइज्ड फोर्क और पीछे TTX36 मोनोशॉक यूनिट से लैस है। यह नई ब्रेम्बो हाइप्योर ब्रेक कैलीपर्स वाली पहली सुपरबाइक है, जो आगे ड्यूल-डिस्क और पीछे सिंगल-डिस्क ब्रेक के साथ आती है।

पावरट्रेन 

ऐसा है बाइक का पावरट्रेन 

इस दमदार बाइक में 1,103cc V4 इंजन दिया गया है, जो 13,500rpm पर 214bhp की पावर और 11,250rpm पर 120.9Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है और इसमें द्वि-दिशात्मक क्विकशिफ्टर भी मिलता है। दोपहिया वाहन में कई पावर मोड (फुल, हाई, मीडियम और लो), राइड मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए हैं। इसकी कीमत 28-30 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है।