Page Loader
दोपहिया वाहनों पर GST कम करने के लिए नितिन गडकरी से मिला FADA का प्रतिनिधि मंडल 
FADA ने एंट्री-लेवल दोपहिया वाहनों पर GST कम करने की मांग को लेकर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है (तस्वीर: ट्विटर/@manish_raj74)

दोपहिया वाहनों पर GST कम करने के लिए नितिन गडकरी से मिला FADA का प्रतिनिधि मंडल 

Aug 09, 2023
05:09 pm

क्या है खबर?

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने 100-125cc सेगमेंट एंट्री-लेवल दोपहिया वाहनों पर गुड्स एंड सर्विस टेक्स (GST) को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी की मांग करने की मांग उठाई है। इसको लेकर FADA के प्रतिनिधि मंडल ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और सरकार के अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। FADA का मानना ​​है कि GST संशोधन से उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ खरीदारों पर कीमत का बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा।

बिक्री में गिरावट 

एंट्री-लेवल दोपहिया वाहनों की बिक्री में आई गिरावट 

इस मुद्दे को लेकर FADA के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, "ऑटो सेक्टर के भीतर कई सेगमेंट ने कोविड-19 महामारी के बाद सराहनीय सुधार प्रदर्शित किया है।" उन्होंने बताया है कि GST में वृद्धि के बास से एंट्री-लेवल के दोपहिया वाहनों का क्षेत्र उल्लेखनीय रूप से प्रभावित हुआ है। इसमें 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। इसे देखते हुए संगठन ने GST की दर को पहले के समान करने की मांग की है।

कॉन्क्लेव 

14 सितंबर को होगा ऑटो रिटेल कॉन्क्लेव का आयोजन 

FADA ने इस दौरान नितिन गडकरी को 14 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 5वें ऑटो रिटेल कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया है। यह आयोजन "सहयोग करें - तेजी लाएं - जश्न मनाएं" थीम पर आधारित होगा। इसमें सहयोग को मजबूत करने वाले गठजोड़ बनाने के लिए जोर दिया जाएगा। साथ ही यह वैश्विक मानकों को पूरा करने के लिए आवश्यक तेज बदलाव पर मंथन होगा और उपलब्धियों पर जश्न मनाया जाएगा।