
इस साल 40 फीसदी बढ़ सकती है इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री, सर्वे में किया दावा
क्या है खबर?
इलेक्ट्रिक कारों के मामले में यह साल ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए एक बेहतरीन साबित हो सकता है। एक नए अध्ययन से पता चलता है कि इस साल इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में 40 फीसदी की वृद्धि होगी। फ्रॉस्ट एंड सुलिवन के शोध के अनुसार, इस साल देश में नई कारों की बिक्री में बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (BEVs) की हिस्सेदारी 1.38 लाख से अधिक रहने की उम्मीद है। वाहन पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल 99,004 इलेक्ट्रिक कारें बिकी थीं।
मॉडल
ये रहे हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल
ET ऑटो की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में BEV का दबदबा रहने की उम्मीद है। यहां इलेक्ट्रिक कारों में SUV सबसे लोकप्रिय बॉडी स्टाइल है। टाटा पंच EV, टाटा टियागो EV, टाटा नेक्सन EV, MG कॉमेट और विंडसर पिछले साल सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 इलेक्ट्रिक कारें थीं। ब्रांड के हिसाब से टाटा ने बिक्री सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है, उसके बाद MG मोटर्स, महिंद्रा और BYD का नंबर है।
अनुमान
इस दशक के अंत तक कितनी होगी EVs की बिक्री?
फ्रॉस्ट एंड सुलिवन के शोध में कहा गया है कि भारत में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री 2030 तक 7 लाख तक बढ़ सकती है, जिसमें टाटा, महिंद्रा और MG प्रमुख ब्रांड होंगे। देश को दशक के अंत तक हर 5 इलेक्ट्रिक कार के लिए एक चार्जिंग पॉइंट की आवश्यकता होगी। वर्तमान में लगभग 60,000 सार्वजनिक चार्जिंग पॉइंट हैं। इस साल प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (PHEV) का बिक्री में केवल 0.1 फीसदी का योगदान रहने की उम्मीद है।