Page Loader
डुकाटी डेजर्टएक्स डिस्कवरी बाइक के लिए भारत में बुकिंग शुरू, जानिए क्या मिलेंगे फीचर 
डुकाटी डेजर्टएक्स डिस्कवरी बाइक भारत में जल्द लॉन्च होगी (तस्वीर: डुकाटी)

डुकाटी डेजर्टएक्स डिस्कवरी बाइक के लिए भारत में बुकिंग शुरू, जानिए क्या मिलेंगे फीचर 

Jan 29, 2025
06:46 pm

क्या है खबर?

इतालवी बाइक निर्माता डुकाटी ने अपनी डेजर्टएक्स डिस्कवरी बाइक के लिए भारत में बुकिंग शुरू कर दी है। ऐसे में संभावना है कि जल्द ही इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। डिजाइन के मामले में डेजर्टएक्स डिस्कवरी मानक मॉडल के समान दिखती है, लेकिन अपडेटेड ग्राफिक्स के साथ ब्लैक और डुकाटी रेड पेंट स्कीम में अलग दिखती है। दोपहिया वाहन इंजन आवरण सुरक्षा के साथ-साथ एक बड़े बेली गार्ड और हार्ड-केस पैनियर के साथ आएगी।

फीचर 

इन सुविधाओं के साथ आएगी डेजर्टएक्स डिस्कवरी

डेजर्टएक्स डिस्कवरी में राइडिंग के दौरान तेज हवा से बचाव के लिए टूरिंग विंडस्क्रीन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन से लैस होगी। मोटरसाइकिल में कई राइड मोड, पावर मोड, व्हीली कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, हीटेड ग्रिप्स और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक TFT शामिल है। इसके साथ ही आगामी लेटेस्ट बाइक में गिरने की स्थिति में सुरक्षा प्रदान करने के लिए वाटर पंप और ईंधन टैंक को बुल बार के भीतर रखा है।

पावरट्रेन 

शक्तिशाली होगा बाइक का पावरट्रेन 

डेजर्टएक्स डिस्कवरी में 937cc, L-ट्विन इंजन मिलेगा, जो 9,250rpm पर 1,08bhp की पावर और 92Nm का टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन को सरल बनाने के लिए इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा है और एक द्वि-दिशात्मक क्विकशफिटर का उपयोग किया है। बाइक में सस्पेंशन के लिए आगे एडजेस्टेबल USD फोर्क और पीछे एडजेस्टेबल KYB मोनोशॉक यूनिट शामिल है, जबकि ब्रेकिंग आगे 21-इंच और पीछे 18-इंच रियर स्पोक व्हील पर डिस्क ब्रेक मिलेंगे। इसकी कीमत 21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास होगी।