NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / 10 लाख रुपये तक है सेफ्टी रेटिंग में सर्वाधिक स्कोर करने वाली इन कारों की कीमत
    ऑटो

    10 लाख रुपये तक है सेफ्टी रेटिंग में सर्वाधिक स्कोर करने वाली इन कारों की कीमत

    10 लाख रुपये तक है सेफ्टी रेटिंग में सर्वाधिक स्कोर करने वाली इन कारों की कीमत
    लेखन देवजीत सिंह
    May 01, 2022, 10:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    10 लाख रुपये तक है सेफ्टी रेटिंग में सर्वाधिक स्कोर करने वाली इन कारों की कीमत
    सबसे ज्यादा GNCAP स्कोर हासिल करने वाली कारें

    'जान है तो जहान है' या 'दुर्घटना से देर भली' जैसी कई लाइनें अक्सर सड़क पर चलते वाहनों से हम सभी को जीवन सुरक्षा का पाठ पढ़ाती मिल जाती हैं, जिससे हम सड़क पर सुरक्षित रहें। अभी हाल ही में ग्लोबल NCAP ने अपने कैंपेन 'सेफर कार्स फॉर इंडिया' के लिए 50 भारतीय कारों का परीक्षण किया। आज हम आपके लिए उन सुरक्षित कारों की सूची लेकर आए हैं, जो 10 लाख रुपये तक के बजट में है।

    क्या है ग्लोबल NCAP?

    GNCAP का मतलब "ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम" है। ग्लोबल NCAP एक विश्व स्तरीय निजी संस्था है जो दुनियाभर की कारों का क्रैश परीक्षण करती है और प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सेफ्टी रेटिंग देती है।

    टाटा पंच को मिले पूरे 5 स्टार

    ग्लोबल NCAP क्रैश परीक्षण की व्यस्क श्रेणी में टाटा पंच ने 17 में से 16.45 अंक हासिल कर 5 स्टार लिये हैं। यह वर्तमान में भारतीय बाजार में बिक रहीं सभी कारों में सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाली कार बन गई है। वहीं अगर बात की जाए बच्चों की सुरक्षा के लिए तो वहां इस कार को 4 स्टार मिले हैं। टाटा पंच एक मिनी SUV है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये है।

    महिंद्रा XUV 300 को भी 5 स्टार

    ग्लोबल NCAP की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है महिंद्रा की XUV 300 जिसे व्यस्क श्रेणी में 5 स्टार और परीक्षण में 16.2 अंक हासिल हुए। बच्चों की सुरक्षा श्रेणी में इसे 4 स्टार मिले हैं। परीक्षण के बाद इसे ड्राइवर के लिए 'पर्याप्त' श्रेणी का टैग दिया गया। महिंद्रा XUV 300 की एक्स-शोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये से शुरू होती है। इस कार में दो एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, डिस्क ब्रेक्स सभी वेरिएंट्स के लिए स्टैंडर्ड हैं।

    टाटा अल्ट्रोज को भी 5 स्टार

    टाटा पंच वाले ALFA प्लेटफार्म पर बनी टाटा अल्ट्रोज 16.13 अंक के साथ भारत की सबसे ज्यादा अंक पाने वाली प्रीमियम हैचबैक है। वयस्क श्रेणी में अल्ट्रोज को 5 स्टार मिले हैं। हालांकि बच्चों की सुरक्षा श्रेणी में इसे 3 स्टार् मिले हैं। अल्ट्रोज के सभी वेरिएंट्स में दो एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर आदि फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। टाटा अल्ट्रोज की एक्स-शोरूम कीमत छह लाख रुपये से शुरू होती है।

    टाटा नेक्सन को भी मिले 5 स्टार

    टाटा की सबसे सफल कारों में शुमार है टाटा नेक्सन। इस कार को भारत निर्मित पहली सबसे सुरक्षित कार का दर्जा प्राप्त है। नेक्सन भारत में बनी वह कार है जिसे GNCAP द्वारा सबसे पहले 5 स्टार दिए गए थे। इस कार को व्यस्क श्रेणी में 16.06 अंक प्राप्त हुए और बच्चों की सुरक्षा श्रेणी में इसे 3 स्टार मिले हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.5 लाख रुपये से शुरू होती है।

    होंडा जैज को मिले 4 स्टार

    होंडा जैज को परीक्षण में 13.89 अंक प्राप्त हुए। इसे व्यस्क श्रेणी में 4 स्टार और बच्चों की सुरक्षा श्रेणी में 3 स्टार मिले। इन अंकों के साथ होंडा जैज अभी तक हैचबैक सेगमेंट में दूसरी सबसे सुरक्षित कार मानी गई है। होंडा जैज की एक्स-शोरूम कीमत 7.77 लाख रुपये से शुरू होती है। होंडा जल्दी ही जैज का नया मॉडल भारतीय बाजार में लाने वाली है। इसके इसी साल दिसंबर तक आने का अनुमान है।

    टोयोटा अर्बन क्रूजर को मिले 4 स्टार

    मारुति की विटारा ब्रेजा पर बेस्ड कॉम्पैक्ट SUV अर्बन क्रूजर को ग्लोबल NCAP ने परीक्षण में व्यस्क श्रेणी के लिए 4 स्टार और बच्चों की सुरक्षा श्रेणी में 3 स्टार दिए। अर्बन क्रूजर ने 13.52 अंक हासिल किये और इस लिस्ट में छठा स्थान हासिल करने में कामयाब रही। टोयोटा इसका फेसलिफ्ट मॉडल जल्द ही ला सकती है जिससे इसकी रैंक में सुधार आने की उम्मीद है। टोयोटा अर्बन क्रूजर की एक्स-शोरूम कीमत 8.5 लाख रुपये से शुरू होती है।

    टाटा टिगोर/टाटा टियागो को मिले 4 स्टार

    टाटा टिगोर और टाटा टियागो दोनों ही कारों के फेसलिफ्ट मॉडल्स का परीक्षण किया गया था। दोनों ने परीक्षण में 12.52 अंक का स्कोर हासिल करते हुए व्यस्क श्रेणी में 4 और बच्चों की सुरक्षा श्रेणी में 3 स्टार लिए। अगर बात कीमत की करें तो टियागो की एक्स-शोरूम कीमत 5.27 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि टिगोर की एक्स-शोरूम कीमत 5.88 लाख रुपये से 12.24 लाख रुपये है।

    मारुति सुज़ुकी विटारा ब्रेजा को मिले 4 स्टार

    मारुति सुज़ुकी विटारा ब्रेजा का परीक्षण ग्लोबल NCAP द्वारा 2018 में किया गया था तब इसे 12.51 अंक मिले थे। विटारा ब्रेजा को व्यस्क श्रेणी में 4 स्टार और बच्चों की सुरक्षा श्रेणी में इसे 2 स्टार दिए गए थे। ये रेटिंग्स इसे 2018 के डीजल वेरिएंट पर मिली थी। गौर करने वाली बात है कि मारुति विटारा ब्रेजा का फेसलिफ्ट वेरिएंट जल्द ही लॉन्च कर सकती है जो 5 स्टार रेटिंग वाली मारुति की पहली कार हो सकती है।

    रेनो किगर को मिले 4 स्टार

    ग्लोबल NCAP के परिक्षण में रेनो किगर 12.34 अंक हासिल करने में कामयाब रही। रेनो किगर को व्यस्क श्रेणी में 4 स्टार और बच्चों की सुरक्षा के लिए 2 स्टार मिले हैं। रेनो किगर के सभी वेरिएंट्स में दो एयरबैग, EBD के साथ ABS और रियर-पार्किंग सेंसर जैसी सुविधाएं स्टैंडर्ड रूप से दी गयी हैं, जबकि उच्च वेरिएंट में चार एयरबैग मिलते हैं। रेनो किगर की एक्स-शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपये से शुरू होती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    टाटा मोटर्स
    कार दुर्घटना
    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ताज़ा खबरें

    असम: बाल विवाह के खिलाफ विशेष अभियान; 9 दिनों में 4,000 से ज्यादा मामले, 1,800 गिरफ्तारी असम
    संन्यास के बाद पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डैन क्रिस्चियन ने बताया टी-20 क्रिकेट का महत्व टी-20 क्रिकेट
    रूखी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए रात के समय इस स्किनकेयर रुटीन को करें फॉलो त्वचा की देखभाल
    '3 इडियट्स' के बाद आमिर, शरमन और माधवन एक बार फिर साथ दिखे, वीडियो वायरल आमिर खान

    ऑटोमोबाइल

    बजट 2023 में ऑटो सेक्टर के लिए हुई ये घोषणाएं, स्क्रैप पॉलिसी पर दिया गया जोर बजट
    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट
    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी

    टाटा मोटर्स

    नई गाड़ी खरीदने की कर रहे प्लानिंग? फरवरी में आने वाले इन मॉडलों पर रखें नजर  कार सेल
    हुंडई वरना से लेकर टाटा सफारी तक, अगले महीने भारत में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां टाटा सफारी
    टाटा अल्ट्रोज के बिक्री का आंकड़ा 1.75 लाख के पार, अपडेटेड वेरिएंट में जल्द होगी लॉन्च  हैचबैक कार
    टाटा सिएरा SUV इलेक्ट्रिक और ICE वेरिएंट में करेगी वापसी, जानिए क्या कुछ मिलेगा   टाटा सिएरा

    कार दुर्घटना

    केरल: कन्नूर में कार में अचानक लगी आग, गर्भवती महिला और पति की जलकर मौत केरल
    सुल्तानपुरी हादसा: पीड़िता की दोस्त ने किए कई खुलासे, कहा- आरोपियों ने जानबूझकर दौड़ाई कार दिल्ली
    ऋषभ पंत कार दुर्घटना: टक्कर के बाद गाड़ी में क्यों लग जाती है आग? यहां जानिए ऋषभ पंत
    इंडोनेशिया: कर्ज चुकाने से बचने के लिए महिला ने फेसबुक पर डालीं अपने "शव की तस्वीरें" इंडोनेशिया

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा XUV300 बनाम नई हुंडई वेन्यू: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट   महिंद्रा XUV300
    महिंद्रा XUV400 को पसंद कर रहे लोग, पांच दिनों में बुक हुईं 10,000 यूनिट्स   महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक SUV हुई महंगी, जानिए क्या है इसकी नई कीमत  महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा XUV400 की बुकिंग शुरू, टाटा नेक्सन को टक्कर देने लॉन्च हुई है यह इलेक्ट्रिक कार महिंद्रा की कारें

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023