NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / BMW इंडिया ने अपने पहले मैक्सी स्कूटर का टीजर किया जारी, जानें खासियत
    अगली खबर
    BMW इंडिया ने अपने पहले मैक्सी स्कूटर का टीजर किया जारी, जानें खासियत
    जल्द आ सकता है BMW का मैक्सी स्कूटर

    BMW इंडिया ने अपने पहले मैक्सी स्कूटर का टीजर किया जारी, जानें खासियत

    लेखन सोनाली सिंह
    Jul 17, 2021
    11:50 am

    क्या है खबर?

    BMW मोटर्राड इंडिया देश में ब्रांड का पहला मैक्सी स्कूटर जल्द लॉन्च कर सकती है।

    कंपनी ने हाल ही में एक टीजर जारी किया, जिसमें इस स्कूटर की झलक देखने को मिली है। कंपनी ने अभी तक स्कूटर के नाम का खुलासा नहीं किया है।

    संभावना है कि BMW के ग्लोबल पोर्टफोलियो में पिछले साल अपडेट किये गये मैक्सी स्कूटर BMW C 400 GT को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

    आइये, जानते हैं इस नए स्कूटर के बारे में।

    लुक

    अपडेटेड LED लाइटिंग सिस्टम से हो सकता लैस

    BMW C 400 GT 350cc प्लेटफॉर्म पर बना है और इसे पिछले साल अपडेट किया गया था। इस तरह भारत में लॉन्च होने वाला मैक्सी स्कूटर भी इसी प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकता है।

    इसमें C 400 GT की तरह ही अपडेटेड LED लाइटिंग सिस्टम, स्पोर्टी V-आकार के ट्रिम पैनल, बड़े फॉर्मेट वाले विंडस्क्रीन और रि-डिजाइन की गई सीट को शामिल किया जा सकता है।

    अपकमिंग मॉडल नए ब्रेकिंग सिस्टम और एक अपडेटेड ASC के साथ भी आ सकता है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखे टीजर

    Are you ready to rise to the next level of urban riding? BMW Motorrad India’s first Maxi-scooter is debuting soon.

    Watch this space for more! #UrbanMobility#MakeLifeARide #BMWMotorradIndia #BMWMotorrad pic.twitter.com/Yu3wLbrUTF

    — BMWMotorrad_IN (@BMWMotorrad_IN) July 16, 2021

    इंजन

    नया ई-गैस सिस्टम बनाएगा इसे खास

    अपकमिंग मॉडल में 350cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन होगा, जो 5,750rpm पर 35Nm का पीक टॉर्क और 7,500rpm पर 33.5bhp पावर जनरेट करता है।

    इस मैक्सी स्कूटर को अपने ग्लोबल मॉडल की तरह ही एक नया ई-गैस सिस्टम मिल सकता है, जो एक अपडेटेड थ्रॉटल-बाय-वायर सिस्टम है।

    स्कूटर को एक अपडेटेड CVT गियरबॉक्स और नए क्लच स्प्रिंग्स भी मिल सकते है, जिससे स्कूटर को स्मूद पावर मिलने के साथ थ्रॉटल रीस्पॉन्स में मदद मिलती है।

    फीचर

    BS6 मानक के अनुरूप रहेगा स्कूटर का इंजन

    ग्लोबल मॉडल BMW C 400 GT की तरह ही यह मैक्सी स्कूटर एक अपडेटेड इंजन सिस्टम के साथ-साथ एक नई इग्जॉस्ट सिस्टम से लैस हो सकता है।

    इसे एक नये ऑक्सीजन सेंसर के साथ एक नया कैटालेटिक कनवर्टर भी मिल सकता है, जो भारत में BS6 मानक के अनुरूप होने में मदद करेगा।

    फिलहाल यह फीचर C 400 GT में है जो इसे यूरो 5 अनुपालन बनाने के लिए एक संशोधित सिलेंडर हेड प्रदान करता है।

    जानकारी

    ये हो सकती है संभावित कीमत

    फिलहाल कंपनी ने इस मैक्सी स्कूटर की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लॉन्च होने के बाद उम्मीद है कि BMW C 400 GT एक प्रीमियम पेशकश होगी, जिसकी कीमत छह लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ऊपर होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    बाइक सेल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    भारत की खबरें

    जगुआर की लैंड रोवर डिफेंडर 90 हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स ऑटोमोबाइल
    BMW की इन बहुप्रतीक्षित बाइक्स का इंतजार हुआ खत्म, भारत में हुईं लॉन्च ऑटोमोबाइल
    जल्द आ रहा रेडमी का यह शानदार 5G स्मार्टफोन, कंपनी ने दी जानकारी स्मार्टफोन
    15 जुलाई तक आ सकता है माइक्रोमैक्स का IN 2C स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन स्मार्टफोन

    बाइक सेल

    जनवरी में कैसी रही हीरो और होंडा के दोपहिया वाहनों की बिक्री? देखें सेल्स रिपोर्ट ऑटोमोबाइल
    होंडा एक्टिवा 6G खरीदने का शानदार मौका, कैशबैक के साथ मिल रहे कई बेहतरीन ऑफर्स होंडा
    होंडा H'ness CB350 की धमाल बिक्री, तीन महीनों में बिकी 10,000 बाइक्स होंडा
    150cc-200cc इंजन वाली बाइक्स खरीदनी है तो सबसे ज्यादा बिके इन मॉडल्स पर करें विचार होंडा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025