बीगौस C12i इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, कीमत 1 लाख रुपये
क्या है खबर?
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता बीगौस ने भारतीय बाजार में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर C12i लॉन्च किया है। यह स्कूटर 2 वेरिएंट- EX और मैक्स में उपलब्ध होगा।
कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर को चाकन प्लांट में विकसित और डिजाइन किया गया है।
इसने पहले ही 6,000 की बुकिंग हासिल कर ली है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं। बीगौस C12i EX पर 5 साल की वारंटी भी मिल रही है।
डिजाइन
स्कूटर को मिला है रेट्रो लुक
बीगौस C12i को आधुनिक डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिसमें गोल हेडलाइट के साथ रेट्रो लुक मिला है।
ड्यूल-टोन पेंट स्कीम के साथ इसे आकर्षक डिजाइन दिया गया है। इसमें सिंगल-टोन पेंट स्कीम का भी विकल्प उपलब्ध है।
कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहन के फीचर्स का ज्यादा खुलासा नहीं किया है। इसमें हिल-होल्ड और लो बैटरी मोड मिलते हैं। यह मोड रेंज 10 प्रतिशत से नीचे आने पर टॉप स्पीड को 20 किमी/घंटा तक कम कर देता है।
राइडिंग रेंज
सिंगल चार्ज में देगा 135 किलोमीटर तक की रेंज
बीगौस C12i EX को 2kWh क्षमता की लिथियम-आयन रिमूवेबल बैटरी के साथ पेश किया है, जो सिंगल चार्ज में 85 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है।
C12i मैक्स को 3kWh की बैटरी के साथ उतारा है, जो सिंगल चार्ज में 135 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
बैटरी को रियर व्हील पर लगी 2500kW की मोटर से जोड़ा गया है।
इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और यह 19 सितंबर तक ही लागू है।