Page Loader
हुंडई क्रेटा वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बिकी, जानिए शीर्ष-10 मॉडल 
हुंडई क्रेटा पिछले 3 महीनों में सबसे ज्यादा बिकी है (तस्वीर: हुंडई)

हुंडई क्रेटा वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बिकी, जानिए शीर्ष-10 मॉडल 

Jul 14, 2025
05:13 pm

क्या है खबर?

यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट भारतीय बाजार में लोकप्रियता हासिल करता जा रहा है। यही कारण है कि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में यात्री कारों और सेडान की बिक्री में गिरावट के बावजूद SUV ने बढ़त हासिल की है। इस अवधि में सबसे ज्यादा बिकने वाली शीर्ष-10 SUVs की सूची में हुंडई क्रेटा सबसे ऊपर रही है। इसने 47,662 बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल की इसी अवधि में बिकीं 46,402 की तुलना 3 फीसदी अधिक है।

ब्रेजा 

दूसरे पायदान पर रही मारुति की यह SUV

वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs की सूची में मारुति ब्रेजा 47,044 बिक्री के साथ दूसरे पायदान पर रही है। यह आंकड़ा पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की बिक्री 44,471 से 6 फीसदी अधिक है। बिक्री के मामले में महिंद्रा स्कॉर्पियो रेंज तीसरे पायदान पर रही है, जिसने पिछले साल अप्रैल-जून की 40,831 बिक्री की तुलना में 5 फीसदी बढ़कर 42,675 हो गई है। यह कंपनी की कुल बिक्री का 28 प्रतिशत है।

नेक्सन 

पंच से आगे निकली नेक्सन 

टाटा नेक्सन 40,155 बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही। यह वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में बिकीं 34,691 की तुलना में 16 फीसदी अधिक है। साथ ही मारुति फ्रोंक्स 3 फीसदी की वृद्धि के साथ 37,744 की बिक्री के साथ 5वें, छठे नंबर पर रही टाटा पंच ने 36,075 बिक्री दर्ज की। इसी प्रकार महिंद्रा बोलेरो (24,257), महिंद्रा थार (23,339), किआ सोनेट (22,780) और महिंद्रा XUV 3XO (22,609) क्रमश: 7वें, 8वें, 9वें और 10वें पायदान पर रही है।