NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / इस साल भारतीय बाजार में दिखेगी बेनेली की धूम, अगस्त तक लॉन्च करेगी सात बाइक्स
    अगली खबर
    इस साल भारतीय बाजार में दिखेगी बेनेली की धूम, अगस्त तक लॉन्च करेगी सात बाइक्स

    इस साल भारतीय बाजार में दिखेगी बेनेली की धूम, अगस्त तक लॉन्च करेगी सात बाइक्स

    लेखन मोना दीक्षित
    Jan 06, 2021
    03:50 pm

    क्या है खबर?

    यह साल ऑटो सेक्टर के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। दरअसल, इस साल कई धांसू कारें और बाइक्स लॉन्च होने वाली हैं।

    विभिन्न ऑटो कंपनियां नई-नई टेक्नोलॉजी वाली बेहतरीन बाइक्स भारतीय बाजार में उतारने वाली हैं, जिनमें बेनेली भी शामिल है।

    बेनेली फरवरी से लेकर अगस्त तक एक नहीं बल्कि सात बाइक्स भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है, जिनमें TRK 502X, 302S और 302R आदि मॉडल्स शामिल हैं।

    इनके बारे में नीचे से विस्तार से जानें।

    #1

    TRK 502 और 502X में दिया जाएगा दमदार इंजन

    डिजाइन की बात करें तो इनमें एक उठी हुई विंडशील्ड, स्पोक्ड व्हील्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और हैलोजन हेडलाइट लगाई जाएंगी।

    आगे आने वाले समय में लॉन्च होने वाली बेनेली TRK 502 और 502X में 47bhp की अधिकतम पावर और 46nm का टॉर्क देने वाला 500cc का दमदार इंजन दिया जाएगा।

    यह छह स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स से लैस होगा।

    राइडर की सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल एंटी ब्रेक सिस्टम (ABS) के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे।

    #2

    2021 बेनेली लियोनसिनो 250 और 500 भी होगी इस साल लॉन्च

    बेनेली इस साल 2021 लियोनसिनो 250 और 500 भी लॉन्च करने वाली है।

    दोनों में ढलान वाला ईंधन टैंक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और गोल LED हेडलाइट दी जाएगी।

    2021 लियोनसिनो 250 में 250cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाएगा, जो 25.4bhp की अधिकतम पावर के साथ-साथ 21nm का टॉर्क देगा।

    वहीं, 2021 लियोनसिनो 500 में दिया गया 500cc इंजन 46.8bhp की पावर के साथ-साथ 46nm का टॉर्क देने में सक्षम है।

    सुरक्षा के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक होंगे।

    #3

    बेनेली TNT 302S, 302R और 600i में होंगी ये खूबियां

    बेनेली 2021 में TNT 302S, 302R और 600i भी लॉन्च करने वाली है।

    बता दें कि TNT 302S में ग्राहकों को 300cc का दो सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो बाइक को स्टार्ट होने के लिए 26.5bhp की पावर के साथ 37.7nm का टॉर्क देगा।

    वहीं, 302R में 300cc का इंजन दिया जाएगा, जो 37.7bhp की पावर के साथ 26.5nm का टॉर्क देगा।

    वहीं, 600i में दिया गया 600cc का लिक्विड कूल्ड इंजन 1,1500rpm पर 85.07bhp की पावर देने में सक्षम होगा।

    कीमतें

    क्या होगी कीमतें?

    कीमत की बात करें तो 2021 बेनेली TRK 502 और 502X को 5.10-5.50 लाख रुपये के बीच में लॉन्च किया जा सकता है।

    इसके साथ ही लियोनसिनो 250 की अनुमानित कीमत 2.50 लाख रुपये है।

    इसके अलावा भारतीय बाजार में लियोनसिनो 500 की कीमत 4.80 लाख रुपये, 302S की कीमत 3.30 लाख रुपये, 302R की कीमत 3.10 लाख रुपये और TNT 600i की कीमत साल लाख रुपये हो सकती है।

    जानकारी

    ये बाइक्स भी हो सकती हैं लॉन्च

    ऊपर बताए गए मॉडल्स के अलावा भी इस साल कंपनी TRK 251 एंट्री लेवल एडवेंचर टूरर, TRK 802 और 600RR बाइक्स लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी इनकी लॉन्चिंग के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    ऑटोमोबाइल

    ग्राहकों पर चला रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 का जादू, महीनेभर में बिकी 7,000 से ज्यादा यूनिट्स ऑटो
    टर्बो पेट्रोल इंजन वाली अल्ट्रोज 13 जनवरी को होगी लॉन्च, मिलेंगे नए कलर ऑप्शन्स ऑटो
    टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई महिंद्रा की पहली इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल, देखें डिजाइन ऑटो
    कार में कूलेंट कम होने का पता कैसे चलेगा और इससे क्या नुकसान होता है? ऑटो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025