Page Loader
बेनेली TRK 502 और TRK 502X की कीमतों में हुआ इजाफा, मिलेगा नए रंगों का विकल्प 
बेनेली TRK 502 और TRK 502X को नए रंगों के साथ अपडेट किया गया है (तस्वीर: बेनेली)

बेनेली TRK 502 और TRK 502X की कीमतों में हुआ इजाफा, मिलेगा नए रंगों का विकल्प 

Jul 21, 2023
05:53 pm

क्या है खबर?

इटालियन सुपरबाइक निर्माता बेनेली ने भारत में अपनी बाइक्स के चुनिंदा मॉडल्स की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी की मिडिलवेट एडवेंचर टूरर बाइक TRK 502 और TRK 502X बाइक पहले से 25,000 रुपये महंगी हो गई है। इस कीमत वृद्धि के बाद बेनेली TRK 502 रेंज पहले की 5.60 लाख रुपये के मुकाबले 5.85 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में खरीदी जा सकेगी। दोपहिया वाहन के डार्क ग्रे, व्हाइट, ब्लैक और ग्रीन कलर वेरिएंट एक समान इसी कीमत पर उपलब्ध होंगे।

TRK 502X

TRK 502X की कीमत हुई 6.35 लाख रुपये 

कीमत बढ़ने के बाद अब बेनेली TRK 502X को 6.35 लाख रुपये में खरीदा जा सकेगा। इस बाइक के डार्क ग्रे, व्हाइट और ग्रीन वेरिएंट की कीमत समान है, जबकि येलो कलर वेरिएंट की नई कीमत 6.50 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) हो गई है। बता दें, कंपनी ने हाल ही में दोनों बाइक्स के रंग पैलेट में बदलाव किया है। इसके अलावा कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। दोनों में 500cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन (46.8bhp/46Nm) को बरकरार रखा है।