बजाज ने मार्च के वाहन बिक्री आंकड़ों का किया खुलासा, जानिए कितने बेचे
क्या है खबर?
दिग्गज वाहन निर्माता बजाज ने मार्च महीने की बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने पिछले महीने कुल 3.65 लाख वाहन बेचे हैं। यह आंकड़ा मार्च 2023 में बेचे गए 2.91 लाख की तुलना में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत अधिक है।
इस बिक्री में 1.45 लाख वाहनों का निर्यात शामिल है, जो पिछले साल इसी महीने में 1.05 लाख से सालाना आधार पर 39 प्रतिशत अधिक है।
घरेलू बिक्री
घरेलू बाजार में ऐसी रही बिक्री
भारतीय बाजार में कंपनी की बिक्री देखें तो पिछले महीने कुल घरेलू बिक्री 2.20 लाख रही है, जबकि इसकी तुलना में पिछले साल मार्च में यह आंकड़ा 1.86 लाख रहा था।
इसी अवधि में दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री 1.52 लाख से बढ़कर 1.83 लाख पर पहुंच गई है, जो सालाना आधार पर 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है।
इसके अलावा निर्यात 38 फीसदी बढ़कर 94,715 से बढ़कर 1.3 लाख पर पहुंच गया है।
वार्षिक बिक्री
निर्यात में आई इतनी गिरावट
वित्त वर्ष 2024 के 12 महीनों में हुई बिक्री पर नजर डालें तो कंपनी ने 43.50 लाख वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की है, जो 2022-23 वित्तीय वर्ष में बिकीं 39.27 लाख से 11 प्रतिशत अधिक है।
इस दौरान घरेलू बाजार में बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 27.14 लाख हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 21.06 लाख थी।
हालांकि, निर्यात 10 प्रतिशत घटकर 16.36 लाख रह गया है, जो वित्त वर्ष 2023 में 18.21 लाख से कम है।