
बजाज पल्सर NS400Z का 2025 मॉडल पेश, जानिए क्या किए हैं बदलाव
क्या है खबर?
दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ने अपनी सबसे बड़ी पल्सर बाइक NS400Z को अपडेट किया है। इस बाइक को लॉन्च हुए करीब एक साल हुआ है।
कंपनी ने यह बदलाव बजाज पल्सर NS400Z को लेकर लोगों और मीडिया से मिले फीडबैक के आधार पर बदलाव किए हैं।
अपडेटेड 2025 मॉडल डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गया है। मोटरसाइकिल की कीमत में भी इजाफा किया गया है। यह 2024 मॉडल की तुलना में 8,000 रुपये महंगी हो गई है।
बदलाव
2025 में किए हैं ये बदलाव
2025 पल्सर NS400Z देखने पर 2024 मॉडल के समान नजर आती है क्योंकि, रंग और ग्राफिक्स पहले जैसे ही हैं। नए मॉडल बदलाव टायर में किया है।
सड़क के बेहतर संपर्क के लिए पिछले टायर को 140-सेक्शन से बढ़ाकर 150-सेक्शन कर दिया है। अब इसमें अपोलो अल्फा H1 टायर हैं, जो बेहतर ग्रिप और ट्रैक्शन का दावा करता हैं, जबकि पिछले मॉडल में MRF REVZ-S टायर थे।
बेहतर ब्रेकिंग के लिए ऑर्गेनिक की तुलना में सिंटर ब्रेक पैड दिया है।
इंजन
नए मापदंड़ों के अनुरूप इंजन किया अपडेट
इस बजाज पल्सर बाइक के इंजन को नए BS6 P2 OBD2B उत्सर्जन मानकों के अनुरूप अपडेट किया गया है। यह 373cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
यह सेटअप लगभग 40bhp की पावर और 35Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इसकी की अधिकतम गति 154 किमी/घंटा है।
अपडेटेड मॉडल की कीमत में करीब 8,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके मौजूदा मॉडल की कीमत कीमत 1.83 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।