NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / बेहतरीन फीचर्स के साथ बजाज ने लॉन्च किया CT 100 का नया वेरिएंट, कीमत भी बढ़ाई
    अगली खबर
    बेहतरीन फीचर्स के साथ बजाज ने लॉन्च किया CT 100 का नया वेरिएंट, कीमत भी बढ़ाई

    बेहतरीन फीचर्स के साथ बजाज ने लॉन्च किया CT 100 का नया वेरिएंट, कीमत भी बढ़ाई

    लेखन मोना दीक्षित
    Oct 28, 2020
    11:39 am

    क्या है खबर?

    बजाज ने अपनी लोकप्रिय बाइक CT 100 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है।

    अब यह बाइक कई नए फीचर्स के साथ आई है। पहले ही भारतीयों के बीच इसे काफी पसंद किया जाता था और अब नई सुविधाओं और फीचर्स के साथ यह ग्राहकों के लिए अधिक उपयोगी हो गई है।

    नई CT 100 KS में फ्रंट सस्पेंशन के लिए रबर बेलोज, रबर टैंक पैड्स, क्रॉस ट्यूब के साथ हैंडलबार लगाए गए हैं।

    कीमत

    स्टैंडर्ड वेरिएंट से ज्यादा हैं इसके दाम

    यह वेरिएंट पहले से ज्यादा फ्लैट सीट, ज्यादा बड़े ग्रैब रेल, क्लियर लेंस इंडिकेटर, एक्सटेंडेट मिरर बूट जैसे फीचर्स से लैस है।

    इसके साथ ही बाइक में नया फ्यूल इंडिकेटर भी दिया गया है।

    बाइक का नया वेरिएंट स्टैंडर्ड वेरिएंट से 1,542 रुपये महंगा है।

    बजाज CT 100 के नए वेरिएंट को 46,432 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 100cc की एंट्री लेवल बाइक्स में यह सबसे सस्ती बाइक है।

    इंजन

    इंजन में नहीं किया गया कोई बदलाव

    बता दें कि नए वेरिएंट के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    इसमें में भी सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 7.7bhp की अधिकतम पॉवर और 8nm का अधिकतम टॉर्क देता है।

    बाइक में पहले की तरह ही चार स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है।

    इसके अलावा भी कंपनी आने वाले समय में अन्य बाइक्स को BS6 मानकों को पूरा करने वाले इंजन के साथ लाने वाली है।

    जानकारी

    तीन कलर ऑप्शन्स में है उपलब्ध

    नई CT 100 ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें ग्लोस इबोनी ब्लैक विथ ब्लू डिकल्स, मैट ऑलिव ग्रीन विद येलो और ग्लोस फ्लेम रेड विद ब्राइट रेड शामिल हैं।

    जानकारी

    अभी तक बिक चुकी 68 लाख बाइक्स

    कम दाम और अच्छे फीचर्स के कारण इस बाइक को काफी पसंद किया जाता है। कंपनी अभी तक CT रेंज वाली 68 लाख बाइक्स बेच चुकी है।

    इसका एक बड़ा कारण इस बाइक के किफायती दाम को बताया जाता है।

    इतना ही नहीं दाम और फीचर्स के अलावा इसके बेहतरीन माइलेज के लिए भी इसे जाना जाता है।

    कंपनी का दावा है कि यह नई बाइक 90 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ऑटोमोबाइल

    पियाजियो के स्कूटर्स पर मिल रही 10,000 रुपये तक की छूट, साथ में अन्य ऑफर भी होंडा एक्टिवा
    सुजुकी की बाइक और स्कूटर खरीदने पर मिल रही फ्री एक्सेसरीज, सीमित समय के लिए ऑफर सुजुकी
    शानदार फीचर्स और दमदार इंजन के साथ लॉन्च हुआ होंडा अमेज का स्पेशल एडिशन, जानें कीमत होंडा
    BMW ने भारतीय बाजार में उतारी शानदार सेडान, लगभग 40 लाख रुपये है शुरुआती कीमत BMW कार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025