बजाज को वाहन बिक्री में मिली 24 फीसदी की बढ़त, जानिए कैसी रही सेल्स रिपोर्ट
क्या है खबर?
दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ने पिछले महीने बिक्री में सालाना आधार पर 24 फीसदी की बढ़त हासिल की है।
सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की फरवरी में सभी वाहनों (दाेपहिया और कमर्शियल वाहनों) की कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात) 3.46 लाख रही है। इसकी तुलना में पिछले साल इसी महीने में 2.80 लाख ग्राहक मिले थे।
इसमें घरेलू बिक्री 35 फीसदी बढ़कर 2.06 लाख हो गई, जबकि निर्यात फरवरी, 2023 की तुलना में 10 फीसदी बढ़कर 1.39 लाख हो गया।
दोपहिया वाहन
बिके 2.94 लाख बाइक और स्कूटर
दोपहिया वाहन बिक्री के मामले में भी कंपनी को पिछले महीने अच्छी सफलता मिली है। फरवरी में बजाज ने 2.94 लाख बाइक और स्कूटर बेचे हैं। यह आकंड़ा फरवरी, 2023 के 2.35 लाख के बिक्री आंकड़े से सालाना आधार पर 25 प्रतिशत ज्यादा है।
इस दौरान कमर्शियल वाहनों की बिक्री देखें तो बजाज ने 16 फीसदी की बढ़त के साथ 51,978 की बिक्री दर्ज की है। कंपनी का मुनाफा 36.91 फीसदी बढ़कर 2,041.88 करोड़ रुपये हो गया है।
जनवरी की बिक्री
जनवरी में ऐसे रहे थे बिक्री आंकड़े
जनवरी में कंपनी की सेल्स रिपोर्ट पर नजर डालें तो इस दौरान भी बजाज ने कुल वाहन बिक्री में 24 फीसदी की सालाना बढ़त के साथ कुल 3.56 लाख वाहन बेचे थे।
इसकी तुलना में जनवरी, 2023 में यह आंकड़ा 2.85 लाख रहा था। घरेलू बाजार में 2.3 लाख ग्राहक मिले, जो 2023 के इसी महीने के 1.75 लाख से 31 फीसदी ज्यादा थे।
इस दौरान 3.08 लाख दोपहिया वाहन बेचे गए, जो पिछले महीने की तुलना में कम हैं।