Page Loader
बजाज के वाहनों का मार्च में घटा निर्यात, जानिए घरेलू बाजार में कैसी रही स्थिति 
बजाज ऑटो के दोपहिया वाहनों की पिछले महीने घरेलू बाजार में बिक्री 42 फीसदी बढ़ी है (तस्वीर:ट्विटर@_bajaj_auto_ltd)

बजाज के वाहनों का मार्च में घटा निर्यात, जानिए घरेलू बाजार में कैसी रही स्थिति 

Apr 05, 2023
06:22 pm

क्या है खबर?

बजाज ऑटो ने मार्च में घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 42 फीसदी की बढ़त हासिल की है। कंपनी ने मार्च, 2022 में करीब 1.07 लाख यूनिट की तुलना में मार्च, 2023 में करीब 1.52 लाख यूनिट की बिक्री की। हालांकि, इस साल कंपनी के वाहनों के निर्यात में गिरावट आई है। बजाज ने मार्च, 2022 में करीब 1.49 लाख यूनिट का निर्यात किया, जो मार्च, 2023 में 37 फीसदी गिरकर 94,715 यूनिट रह गया।

बिक्री 

कमर्शियल वाहनों के निर्यात में आई 51 फीसदी की गिरावट 

कमर्शियल वाहनों की बिक्री में भी कंपनी ने घरेलू बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया है। मार्च, 2022 में 19,671 यूनिट की तुलना में मार्च, 2023 में 74 फीसदी की बढ़त के साथ 34,235 यूनिट की बिक्री की है। हालांकि, पिछले साल की अपेक्षा इस सेगमेंट के निर्यात में 51 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। कंपनी ने मार्च, 2022 में 21,193 यूनिट की तुलना में पिछले महीने 10,330 यूनिट का निर्यात किया है।