सेल रिपोर्ट: बजाज और TVS के लिए कैसा रहा जनवरी का महीना?
क्या है खबर?
देश की दो बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां बजाज ऑटो और TVS मोटर ने अपनी जनवरी, 2022 में की गई बिक्री के आंकड़े पेश कर दिए हैं।
बीते महीने TVS मोटर ने कुल 2,66,788 यूनिट्स, जबकि बजाज ने कुल 3,63,443 यूनिट्स की बिक्री की है।
इस तरह TVS मोटर को जनवरी में सालाना आधार पर 13.14 प्रतिशत और बजाज ऑटो को 15 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।
आइए, जानें जनवरी महीने की इनकी पूरी सेल्स रिपोर्ट।
TVS सेल्स रिपोर्ट
जनवरी में कैसी रही TVS मोटर की बिक्री?
TVS मोटर ने जनवरी, 2022 में कुल 2,66,788 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है।
अगर पिछले साल से इसकी तुलना की जाए तो यह आंकड़ा 3,07,149 यूनिट्स का था। इस तरह कंपनी को सालाना आधार पर लगभग 13.14 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।
वहीं, दिसंबर की तुलना में कंपनी ने जनवरी में 5,905 यूनिट्स कम बेची। इस तरह महीने-दर-महीने की बिक्री में भी TVS मोटर को 2.17 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है।
बजाज सेल्स रिपोर्ट
कितनी यूनिट्स की बजाज ने की बिक्री?
जनवरी, 2022 में बजाज ऑटो ने भी बिक्री में गिरावट दर्ज की है। रिपोर्ट के मुताबिक, बजाज ऑटो को अपनी कुल बिक्री पर 15 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।
कंपनी ने जनवरी, 2022 में कुल 3,63,443 यूनिट्स की बिक्री की, जो जनवरी, 2021 में 4,25,199 यूनिट्स थी।
दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी कंपनी को पिछले साल की तुलना में 16 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है। कंपनी ने इस साल 3,23,430 यूनिट्स दोपहिया वाहन बेचे हैं।
घरेलू बिक्री
क्या रहा वाहनों की घरेलू बिक्री का हाल?
वाहनों की घरेलू बिक्री की बात करें तो इसमें दोनों कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ा है।
12 प्रतिशत की कम बिक्री के साथ बजाज ने घरेलू बाजार में कुल 1,49,656 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं, पिछले साल जनवरी में ये बिक्री 1,70,757 यूनिट्स की थी।
TVS मोटर ने जनवरी में कुल 1,68,930 वाहनों की घरेलू बिक्री की जो जनवरी, 2021 में 2,06,223 यूनिट्स थी।
इस तरह इस साल घरेलू बिक्री में कंपनी को 18.08 प्रतिशत का नुकसान हुआ।
निर्यात
वाहनों के निर्यात में भी आई गिरावट
TVS को जनवरी, 2022 में वाहनों के निर्यात में नुकसान उठाना पड़ा।
जनवरी में कंपनी ने कुल 97,858 यूनिट्स वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले साल इसी दौरान 1,00,926 यूनिट्स थी।
वहीं, बजाज ने जनवरी, 2022 में कुल 2,13,787 यूनिट्स का निर्यात किया, जिससे कंपनी को निर्यात में जबरदस्त 16 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है। पिछले साल जनवरी में यह आंकड़ा 2,54,442 यूनिट्स था।
इस तरह निर्यात के मामले में भी जनवरी दोनों कंपनियों के लिए अच्छा नहीं रहा।