Page Loader
एथर ने 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर के जारी किया अपडेट, नेविगेशन सिस्टम में मिलेंगे नई सुविधाएं 
एथर ने 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए OTA अपडेट जारी किया है (तस्वीर: एथर एनर्जी)

एथर ने 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर के जारी किया अपडेट, नेविगेशन सिस्टम में मिलेंगे नई सुविधाएं 

Jan 02, 2024
04:56 pm

क्या है खबर?

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता एथर एनर्जी ने अपने 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए एक ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट जारी किया है। इससे स्कूटर के नेविगेशन सिस्टम में नई सुविधाएं मिलेंगी। नए OTA अपडेट के साथ एथर 450X के डैशबोर्ड पर गूगल मैप आधारित नेविगेशन सिस्टम में सुधार हुआ है, जिसमें अब बेहतर लाइव ट्रैफिक इंडीकेटर्स और दोपहिया वाहनों के लिए विशिष्ट मार्ग शामिल हैं। कंपनी ने यूजर्स के लिए नेविगेशनल अनुभव को बेहतर बनाने के लिए यह बदलाव किया है।

रियर टाइम व्यू 

ट्रैफिक कंडीशन का मिलेगा रियल टाइम व्यू

नए OTA अपडेट को लेकर एथर का कहना है कि उसने 450X के डिजिटल कंसोल पर लाइव ट्रैफिक इंडीकेटर्स को नया रूप दिया है, जो राइडर को उनके मार्ग पर ट्रैफिक स्थितियों का रियल टाइम व्यू प्रदान करेगा। यह अब ट्रैफिक कंडीशन के बारे में पहले से अधिक सटीक और अपडेट जानकारी देगा। इसके अलावा, अब गूगल मैप्स पर मौजूद दोपहिया वाहनों के लिए स्पेसफिक मार्गों की जानकारी 450X के डैशबोर्ड पर सीधे मिलेगी।

फ्री सुविधा 

फ्री मिलेगा नया OTA अपडेट

कंपनी ने दावा किया है कि यह सेगमेंट-फर्स्ट सुविधा है और दोपहिया वाहन सवारों के लिए नेविगेशन और मार्ग की जानकारी देने वाला दुनिया का पहला स्कूटर है। कंपनी का यह भी कहना है कि OTA अपडेट से GPS लैचिंग में भी सुधार हुआ है, जिससे निरंतर नेविगेशन के लिए बेहतर और अधिक स्थिर कनेक्शन मिलेगा। यह OTA अपडेट ग्राहकों के लिए फ्री है, जिसे इस महीने के अंत तक 450X के ग्राहकों को चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा।