Page Loader
एथर एनर्जी का तीसरा प्लांट औरंगाबाद में हाेगा स्थापित, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने की पुष्टि 
एथर एनर्जी का तीसरा प्लांट महाराष्ट्र में लगाया जाएगा (तस्वीर: एक्स/@KiransenKiran)

एथर एनर्जी का तीसरा प्लांट औरंगाबाद में हाेगा स्थापित, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने की पुष्टि 

Jun 26, 2024
06:44 pm

क्या है खबर?

इलेक्ट्रिक वाहन (EV) स्टार्टअप एथर एनर्जी का तीसरा प्लांट महाराष्ट्र में स्थापित किया जाएगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एथर एनर्जी के सह-संस्थापक स्वप्निल जैन से मुलाकात की। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा है कि एथर का नया प्लांट औरंगाबाद औद्योगिक शहर ( (AURIC) में बनेगा। अपने पोस्ट में उन्होंने यह भी पुष्टि की कि एथर के इस प्लांट की 10 लाख दोपहिया वाहनों और बैटरी उत्पादन की वार्षिक क्षमता होगी।

निवेश 

2,000 करोड़ रुपये ज्यादा की आएगी लागत

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्लांट को बनाने में करीब 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत लगेगी और इससे करीब 4,000 लोगों को नौकरियां मिलेंगी। यह प्लांट एथर की वर्तमान कुल उत्पादन क्षमता (4.20 लाख) से 3 गुना अधिक होगी। एथर ने 2022 में तमिलनाडु के होसुर में दूसरे प्लांट का परिचालन शुरू किया था, जिसकी कुल क्षमता सालाना 3 लाख दोपहिया वाहनों की है, जबकि बेंगलुरु के पहले प्लांट की 1.20 लाख है।

ट्विटर पोस्ट

प्लांट काे लेकर उपमुख्यमंत्री ने यह कहा