NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / अपनी स्कॉर्पियो-N को 'भीम' बुलाएंगे आनंद महिंद्रा, ट्विटर पोल की मदद से चुना नाम
    ऑटो

    अपनी स्कॉर्पियो-N को 'भीम' बुलाएंगे आनंद महिंद्रा, ट्विटर पोल की मदद से चुना नाम

    अपनी स्कॉर्पियो-N को 'भीम' बुलाएंगे आनंद महिंद्रा, ट्विटर पोल की मदद से चुना नाम
    लेखन अविनाश
    Oct 12, 2022, 06:23 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अपनी स्कॉर्पियो-N को 'भीम' बुलाएंगे आनंद महिंद्रा, ट्विटर पोल की मदद से चुना नाम
    आनंद महिंद्रा ने अपनी स्कॉर्पियो-N का नाम रखा भीम (तस्वीर: महिंद्रा)

    महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने अपनी नई लाल रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो-N SUV का नाम 'भीम' रखा है। उद्योगपति ने हाल ही में अपने चार पहिया वाहन की डिलीवरी ली और ट्विटर पर अपने 98 लाख फॉलोअर्स से पोल के जरिए 'भीम' और 'बिच्छू' में से कार के लिए एक नाम चुनने को कहा। इस पोल में 'भीम' नाम को कुल 77,862 वोट में से 71.1 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए हैं।

    आनंद महिंद्रा ने ट्वीट के जरिए दी यह जानकारी

    It was a no-contest…BHEEM it is. My Lal BHEEM…
    Thank you for the suggestion..🙏🏽🙏🏽🙏🏽 https://t.co/8eKwmDEv4X

    — anand mahindra (@anandmahindra) October 10, 2022

    कैसा है स्कॉर्पियो-N का लुक?

    डिजाइन की बात करें तो नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N को बॉक्सी लुक दिया गया है, जिसमें वर्टिकल स्लैट्स के साथ नए डिजाइन के ग्रिल, मस्कुलर बोनट, बम्पर-माउंटेड DRLs के साथ LED और बड़े एयर डैम दिए गए हैं। कार के किनारों पर रूफ रेल्स, ORVMs और मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स उपलब्ध हैं। वहीं लाइटिंग के लिए कार में ट्विन-LED हेडलैंप और फॉग लैंप्स भी उपलब्ध हैं। यह D-सेगमेंट की SUV है और क्लासिक मॉडल से थोड़ी बड़ी भी है।

    दो इंजनों के विकल्प में आती है यह गाड़ी

    महिंद्रा ने इस कार में पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प दिया है। 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 2.0-लीटर m-स्टैलियन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 200hp की पावर और 320Nm टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा इसमें 2.2-लीटर m-हॉक डीजल इंजन का विकल्प भी मिला है, जो 130hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है और इसे ऑल-व्हील (4X4) ड्राइव सिस्टम द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।

    कार के केबिन में मिलते हैं ये फीचर्स

    फीचर्स की बात करें तो अंदर की तरफ महिंद्रा स्कॉर्पियो-N में डुअल-टोन डैशबोर्ड, प्रीमियम लेदर अपहोल्स्ट्री, वर्टिकल AC वेंट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एक मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील के साथ छह या सात सीटों वाला केबिन दिया गया है। इसमें एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक 3D सोनी साउंड सिस्टम और मनोरंजन के लिए 8.0-इंच का इंफोटेनमेंट पैनल उपलब्ध है, जो अमेजन एलेक्सा को भी सपोर्ट करेगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग और पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    क्या है इस गाड़ी की कीमत?

    भारतीय बाजार में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के बेस Z2 पेट्रोल MT वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू है और यह Z8L डीजल AT ट्रिम के लिए 19.49 लाख रुपये तक जाती है।

    जल्द ही लॉन्च हो सकती है महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट

    महिंद्रा ने पिछले साल अगस्त में अपनी महिंद्रा XUV700 को भारतीय बाजार में उतारा था। इस गाड़ी को इतना पसंद किया जा रहा है कि वर्तमान में XUV700 पर 11 से 21 महीनों का वेटिंग पीरियड चल रहा है। अब कंपनी इस गाड़ी को अपडेट करने की योजना बना रही है। हाल ही में XUV700 के फेसलिफ्ट मॉडल को पहली बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    आनंद महिंद्रा
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N

    ताज़ा खबरें

    राज्यसभा: सांसद मनोज झा ने 2014 के जिक्र को लेकर साधा सरकार पर निशाना, वीडियो वायरल राज्यसभा
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: टेस्ट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    नेटफ्लिक्स ने 4 देशों में पासवर्ड शेयरिंग किया समाप्त, भारत में जल्द लागू होगा नया नियम नेटफ्लिक्स
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मार्क वॉ बोले- रोहित जैसे अलग ही पिच पर खेल रहे रोहित शर्मा

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा लेकर आई डिस्काउंट ऑफर, चुनिंदा गाड़ियों पर दे रही 70,000 रुपये तक की छूट महिंद्रा मराज़ो
    महिंद्रा XUV300 बनाम नई हुंडई वेन्यू: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट   महिंद्रा XUV300
    महिंद्रा XUV400 को पसंद कर रहे लोग, पांच दिनों में बुक हुईं 10,000 यूनिट्स   महिंद्रा XUV400
    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक SUV हुई महंगी, जानिए क्या है इसकी नई कीमत  महिंद्रा की कारें

    आनंद महिंद्रा

    आनंद महिंद्रा का टाटा मोटर्स को लेकर दिया गया यह बयान बटोर रहा सुर्खियां टाटा मोटर्स
    महिंद्रा समूह देगा अग्निवीरोंं को अपने यहां नौकरी का मौका- आनंद महिंद्रा अग्निपथ योजना
    पैरालंपिक पदक विजेता दीपा मलिक के अनुरोध पर महिंद्रा ने XUV700 में बनाई स्पेशल सीट ऑटोमोबाइल
    आनंद महिंद्रा ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को गिफ्ट की अपकमिंग XUV700 ऑटोमोबाइल

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N SUV हुई महंगी, कंपनी ने एक लाख रुपये तक बढ़ाए दाम महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा स्कार्पियो-N में शामिल हुए पांच नए ट्रिम्स, जानिए इनकी खासियत कार न्यूज
    महिंद्रा स्कार्पियो-N को ग्लोबल NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग क्रैश टेस्ट
    महिंद्रा स्कार्पियो-N और XUV700 के लिए रिकॉल जारी, इस कारण वापस बुलाई जा रहीं 19,000 गाड़ियां महिंद्रा XUV700

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023