NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक साइकिल हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 35 किलोमीटर
    अगली खबर
    देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक साइकिल हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 35 किलोमीटर

    देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक साइकिल हुई लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगी 35 किलोमीटर

    लेखन मोना दीक्षित
    Nov 06, 2020
    12:16 pm

    क्या है खबर?

    भारतीयों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए कई स्टार्टअप कंपनियां भारतीय बाजार में कदम रख रही हैं।

    इसी कड़ी में अब मुंबई स्थित स्टार्टअप अल्फाविक्टर ने भारत में इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे नाइन्टी वन नाम दिया है।

    बता दें कि यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक साइकिल है। यह कई फीचर्स से लैस है और इसमें बेहतरीन बैटरी पैक दिया गया है।

    आइए, इसके बारे में विस्तार से जानें।

    कीमत

    क्या है कीमत?

    अल्फाविक्टर ने इसे मजह 29,999 रुपये में लॉन्च किया है, जिस कारण यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक साइकिल बन गई है।

    कंपनी के अनुसार, देश में लंबे समय से चल रहे 'वर्क फ्रॉम होम' और 'एक्सरसाइज एट होम' के कारण लोगों के बीच टू व्हीलर वाहनों और साइकिलों की मांग काफी बढ़ी है। इस कारण कंपनी ने इसे लॉन्च किया है।

    इस इलेक्ट्रिक साइकिल की बिक्री देश में कंपनी के 700 स्टोर्स के जरिये 350 शहरों में होगी।

    जानकारी

    साइकिल में दी गई लिथियम आयन बैटरी

    इस इलेक्ट्रिक साइकिल में कंपनी ने 250W की DC मोटर का उपयोग किया है। इस मोटर से साइकिल 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

    इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक साइकिल में 6.36mAH की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। यह 750 बार चार्ज होने की क्षमता रखती है।

    बैटरी पर कंपनी एक साल वांरटी भी दे रही है। यह ढाई घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

    रेंज

    सिंगल चार्ज में चलेगी कितने किलोमीटर?

    कंपनी का दावा है कि सिगंल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक साइकिल 35 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें चार राइड मोड पैडल असिस्ट, थ्रोटल, क्रूज और पैडल दिए गए हैं।

    बैटरी डिस्चार्ज होने के बाद भी इस साइकिल में पैडल का ऑप्शन है। अगर बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है तो लोग पैडल का उपयोग कर इसे चला सकते हैं।

    इससे बीच रास्ते में बैटरी डिस्चार्ज होने पर परेशानी नहीं होगी।

    जानकारी

    इन शहरों से मिल चुकीं प्री बुकिंग

    कंपनी ने बताया कि उसे देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक साइकिल के लिए लॉन्च से पहले ही मुंबई, बैंगलोर, दिल्ली, चेन्नई, पुणे और अहमदाबाद जैसे शहरों से 100 से अधिक बुकिंग मिल चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    मुंबई

    मुंबई: तीन सालों में BMC ने अवैध निर्माण की केवल 10 प्रतिशत शिकायतों पर की कार्रवाई BMC
    ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती समेत पांचों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, जेल में ही रहेंगे जेल
    मुंबई: उद्धव ठाकरे का कार्टून फॉरवर्ड करने पर पूर्व नौसेना अधिकारी की पिटाई, आरोपी शिवसैनिक गिरफ्तार उद्धव ठाकरे
    महाराष्ट्र: कोरोना जांच के लिए अस्पताल आने वाले सभी शवों का होगा एंटीजन टेस्ट पुणे

    ऑटोमोबाइल

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा बनी सबसे सुरक्षित फैमिली कार, इस टेस्ट में मिली पांच स्टार रेटिंग टोयोटा
    अपने वाहन के लिए लेना चाहते हैं VIP नंबर तो जानें उसकी पूरी प्रक्रिया ऑटो
    त्योहारी सीजन में भारत में लॉन्च होने वाली हैं ये धांसू इलेक्ट्रिक कारें, जानें इनकी खासियत हुंडई की कारें
    अब इन शहरों के लिए उपलब्ध हुआ देश का पहला इलेक्ट्रिक ऑटो, जानिये खासियत और कीमत ऑटो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025