Page Loader
नई स्कॉर्पियो से लेकर इलेक्ट्रिक कारों तक, महिंद्रा अगले साल लॉन्च कर सकती है ये SUVs

नई स्कॉर्पियो से लेकर इलेक्ट्रिक कारों तक, महिंद्रा अगले साल लॉन्च कर सकती है ये SUVs

Nov 24, 2020
07:30 am

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अक्टूबर में भारत में थार लॉन्च कर धमाल मचा दिया है। कुछ ही समय में इसकी 20,000 से अधिक यूनिट्स बुक हो चुकी हैं। थार के बाद अब कंपनी आगे आने वाले समय में नई पांच कारों के साथ एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। इन चार कारों की लिस्ट में दो इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं, जिसमें से एक को ऑटो एक्सपो में पेश किया जा चुका है।

eKUV100 SUV

eKUV100 SUV को ऑटो एक्सपो में किया गया था पेश

दो इलेक्ट्रिक कारों में eKUV100 और XUV300 इलेक्ट्रिक SUV शामिल हैं। eKUV100 SUV को इस साल की शुरुआत में ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया गया था। कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में भी जानकारी दी थी। इसे भारत में 8.25 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह कार लिक्विड कूल्ड बैटरी पैक, ऑटो ट्रांसमिशन, फास्ट चार्ज और रिमोट कनेक्शन से लैस होगी।

SUV XUV300 इलेक्ट्रिक वर्जन

SUV XUV300 इलेक्ट्रिक वर्जन भी हो सकता है लॉन्च

जहां एक तरफ eKUV100 SUV को अगले साल की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी ने अपनी लोकप्रिय सब कॉम्पैक्ट SUV XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन की लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। इसे भारत की सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह महिंद्रा के नए EV पावरट्रेन MESMA 350 पर आधारित हो सकती है। यह सिंगल चार्ज में 350 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

XUV500 SUV

इलेक्ट्रिक कारों के अलावा लॉन्च होगी नई XUV500 SUV

जल्द ही लॉन्च होने वाली महिंद्रा की नई कारों में दो इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ नई XUV500 SUV और स्कॉर्पियो का नया वर्जन शामिल है। XUV500 SUV के फेसलिफ्ट वर्जन का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। महिंद्रा की न्यू जेनरेशन SUV में एक पेट्रोल इंजन जोड़ने की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही बता दें कि यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आ सकती है।

नई स्कॉर्पियो

नई स्कॉर्पियो अगले साल होगी लॉन्च

महिंद्रा स्कॉर्पियो भारत में मौजूद कंपनी के सबसे पुराने मॉडल्स में से एक है। इसे अगले साल अपग्रेड कर भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। XUV500 की तरह नई स्कॉर्पियो में भी पेट्रोल इंजन दिये जाने की उम्मीद है। इसमें 2.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन लगाया जा सकता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन में उपलब्ध हो सकती है। बता दें कि इसे कंपनी अगले साल जून में लॉन्च कर सकती है।

जानकारी

TUV300 का नया मॉडल भी हो सकता है लॉन्च

ऊपर बताईं गई कारों के अलावा कंपनी एक ओर SUV TUV300 को BS6 मानकों को पूरा करने वाले इंजन के साथ ला सकती है। BS6 कंप्लायंट इंजन के अलावा इसके अंदर और बाहर के डिजाइन में भी मामूली बदलाव किया जा सकता है।