NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / ये हैं 20 लाख रुपये की कीमत में मिलने वाली दमदार 7 सीटर कारें
    अगली खबर
    ये हैं 20 लाख रुपये की कीमत में मिलने वाली दमदार 7 सीटर कारें
    ये हैं 20 लाख रुपये की कीमत में मिलने वाली दमदार 7 सीटर कारें (तस्वीर: महिंद्रा)

    ये हैं 20 लाख रुपये की कीमत में मिलने वाली दमदार 7 सीटर कारें

    लेखन देवजीत सिंह
    Jul 10, 2022
    05:30 pm

    क्या है खबर?

    भारत में 20 लाख रुपये तक की कीमत वाली बड़ी गाडियां बहुत पसंद की जाती हैं। इस रेंज की गाड़ियों में अच्छे स्पेस के साथ-साथ आरादायक सीटें और लग्जरी फीचर्स भी मिल जाते हैं।

    आज भारत में लगभग सभी दिग्गज कार निर्माता कंपनियां इस रेज में पांच और 7 सीटर कारों के विकल्प उपलब्ध करा रही हैं।

    हम यहां आपको 20 लाख रुपये तक की रेंज में मिलने वाले 7 सीटर कारों के विकल्प बताएंगे।

    #1

    रेनो ट्राइबर

    फ्रांस की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी रेनो भारतीय बाजार में सबसे सस्ती 7 सीटर MPV 'रेनो ट्राइबर' की बिक्री करती है।

    ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में रेनो की ट्राइबर चार स्टार्स के साथ भारतीय सड़कों पर सबसे सुरक्षित MPVs (सब-चार मीटर) में से एक है।

    इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 71bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क बना सकता है।

    इस 7 सीटर MPV की एक्स शोरूम कीमत 5.91 लाख से 8.5 लाख रुपये तक है।

    #2

    मारुति सुजुकी अर्टिगा

    देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की 7 सीटर MPV अर्टिगा भी बेस्टसेलिंग कारों में है। इसके CNG वेरिएंट की जबरदस्त मांग रहती है।

    मारुति ने इसी साल इसका फेसलिफ्ट वेरिएंट लॉन्च किया है।

    इसमें 1462cc का K15C इंजन दिया गया है, जो bhp की पावर और 136.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    इस 7 सीटर MPV मारुति अर्टिगा की एक्स शोरूम कीमत 8.35 लाख से 12.79 लाख रुपये तक है।

    #3

    किआ कैरेंस

    इसी साल लॉन्च हुई 7 सीटर MPV किआ कैरेंस की मांग जबरदस्त है। इस कार पर लंबा वेटिंग पीरियड देखने को मिल रहा है।

    इस कार में मिलने वाले स्पेस और फीचर्स के चलते इसे पैसा वसूल कार कहा जाता है।

    कैरेंस को 1.5 और 1.4 लीटर के पेट्रोल और 1.5 लीटर के डीजल इंजन के विकल्पों के साथ बाजार में उतारा गया है।

    इस 7 सीटर MPV की एक्स शोरूम 9.59 लाख से 16.59 लाख रुपये तक जाती है।

    #4

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N

    महिंद्रा ने इस दमदार SUV स्कॉर्पियो-N को देश में हाल ही में लॉन्च किया है। महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-N दोनों कारों में ही 7 सीटर का विकल्प मिलता है।

    स्कॉर्पियो-N में दो इंजन (2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन) के विकल्प मिलते हैं।

    इस नई 7 सीटर SUV (स्कॉर्पियो-N) की एक्स शोरूम 11.99 लाख से 18.99 लाख रुपये तक जाती है। महिंद्रा इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमतें 21 जुलाई को उजागर करेगी।

    #5

    महिंद्रा XUV700

    महिंद्रा इसी रेंज में XUV700 को भी 7 सीटर विकल्प के साथ पेश करती है। कंपनी ने इस कार को पिछले साल लॉन्च किया था।

    XUV700 में 2.0 लीटर m-स्टैलियन टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर m-हॉक डीजल इंजन का विकल्प मिलता है।

    इसके शुरुआती बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.18 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 19.20 लाख रुपये रखी गई है।

    7 सीटर का विकल्प इसके AX7 वेरिएंट में मिलता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेनो की कारें
    लग्जरी कार
    कार की तुलना
    NCAP क्रैश टेस्ट

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    रेनो की कारें

    मार्च में देश में सबसे ज्यादा बिकी मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा की कारें ऑटोमोबाइल
    रेनो दे रही अपनी इन कारों पर शानदार डिस्काउंट, जानिए क्या है ऑफर ऑटोमोबाइल
    10वीं वर्षगांठ पर रेनो ने लॉन्च किया किगर RXT (O) वेरिएंट, बुकिंग पर मिलेंगे कई ऑफर्स भारत की खबरें
    जल्द लॉन्च हो सकती है रेनो की इलेक्ट्रिक कार मेगन E-टेक, मिलेंगे ये फीचर्स कार

    लग्जरी कार

    कप्तान विराट कोहली के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें विराट कोहली
    बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें रेंज रोवर
    कार की कीमत से महंगे इस म्यूजिक सिस्टम की कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे आप एल्पाइन म्यूजिक सिस्टम
    फिल्म की सफलता से खुश होकर कमल हासन ने निर्देशक को गिफ्ट की यह शानदार कार लेक्सस

    कार की तुलना

    टाटा नेक्सन बनाम MG ZS EV फेसलिफ्ट: जानिए कौन सी इलेक्ट्रिक कार होगी आपके लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक वाहन
    किआ कैरेंस की तुलना में कितनी दमदार है नई मारुति अर्टिगा, पढ़िए इनमें तुलना किआ मोटर्स
    स्कोडा स्लाविया में तुलना में कितनी दमदार है होंडा सिटी हाइब्रिड? पढ़िए इनमें तुलना ऑटोमोबाइल
    हुंडई i-10 से लेकर टाटा नेक्सन तक, ये हैं देश की सबसे सस्ती 5 डीजल कारें ऑटोमोबाइल

    NCAP क्रैश टेस्ट

    अधिक सुरक्षित SUV बनाने में जुटी मारुति, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाले फीचर्स से होगी लैस मारुति सुजुकी
    ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में महिंद्रा XUV700 को मिली पांच स्टार सेफ्टी रेटिंग महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा अल्ट्रोज की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, नया मॉडल भी हुआ लॉन्च ऑटोमोबाइल
    BMW iX बनी सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV, यूरो NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग इलेक्ट्रिक वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025