2027 कावासाकी निंजा 500 भारत में लॉन्च, जानिए मौजूदा मॉडल से क्या है अलग
क्या है खबर?
प्रीमियम बाइक निर्माता कावासाकी मोटर्स इंडिया ने भारत में निंजा 500 का 2027 मॉडल लॉन्च किया है। इसमें बदलाव केवल इसके लुक तक ही सीमित हैं। इस मिडिलवेट स्पोर्टबाइक का डिजाइन, मैकेनिकल पैकेज पहले जैसी ही है। नई कावासाकी निंजा 500 केवल एक लाइम ग्रीन पेंट स्कीम में उपलब्ध है। उम्मीद है कि जल्द ही भारत में कंपनी के सभी डीलरशिप पर इस अपडेटेड कावासाकी निंजा बाइक की डिलीवरी शुरू हो जाएगी।
लुक
कैसा है बाइक का नया लुक?
2027 निंजा 500 में हरे रंग के साथ सफेद और नीले रंग के ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बाइक को एक नया लुक मिलता है और साथ ही इसकी खास 'निंजा' पहचान भी बनी रहती है।
इसके अलावा, डिजाइन, चेसिस और उपकरण इसके पिछले मॉडल के समान ही हैं।
इस बाइक में स्लीक टेल एरिया, ट्विन LED हेडलैंप और साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट दिया गया है। भारतीय बाजार के लिए इसमें अभी भी हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं।
पावरट्रेन
पहले की तरह शक्तिशाली है बाइक का इंजन
मोटरसाइकिल में 451cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है, जो 44.77bhp की पावर और 42.6Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच दिया गया है।
बेहतर सुरक्षा के लिए इस बाइक में स्टैंडर्ड तौर पर ड्यूल-चैनल ABS भी दिया गया है। इसमें दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
बाइक में हाई-कॉन्ट्रास्ट LCD कंसोल वाला इंस्ट्रूमेंटेशन है। मोटरसाइकिल की कीमत 5.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।