2027 हुंडई टक्सन नए दमदार डिजाइन के साथ पेश, जानिए कैसा होगा लुक
क्या है खबर?
हुंडई मोटर कंपनी ने अपनी अगली जनरेशन टक्सन से पर्दा उठा दिया है। इसका लुक नए 'आर्ट ऑफ स्टील' एक्सटीरियर डिजाइन पर केंद्रित है, वहीं इसका इंटीरियर भी बोल्ड और प्रीमियम है। 2027 हुंडई टक्सन मौजूदा मॉडल से बड़ी होगी, जिसे भारत में 2025 के आखिर में बंद कर दिया गया था। इसमें 5 नए रंग- सेरेनिटी व्हाइट पर्ल, ड्रिफ्टवुड ग्रे मैट, ड्रिफ्टवुड ग्रे मेटैलिक, रेड रॉक ऑरेंज मैट और गोयो कॉपर पर्ल उपलब्ध हैं।
लुक
ऐसा होगा नई टक्सन का फ्रंट लुक
नई टक्सन को बड़े फेंडर और 3D लुक में पेश किया है। इसके चारों ओर मजबूत बॉडी क्लैडिंग, टू-टोन अलॉय रिम्स और चौड़े व्हील आर्च लुक को दमदार बनाते हैं।
गाड़ी के किनारों पर नकली रूफ रेल्स, आम पुल-टाइप डोर हैंडल और सिल्वर ट्रिम देखने को मिलते हैं।
लेटेस्ट कार में चौकोर लुक में पूरी चौड़ाई वाली LED लाइट, दोनों तरफ खड़ी LED स्ट्रिप्स और उनके नीचे बॉक्सी हेडलैंप्स हैं। इसके नीचे एक आड़ी एयर इनटेक और टू-टोन बंपर है।
आकार
मौजूदा से थोड़ा बढ़ा होगा आकार
गाड़ी के पीछे के हिस्से में बोल्ड फॉन्ट में टक्सन लिखा है। साथ ही पीछे एक मजबूत बंपर और स्टाइलिश रूफ स्पॉइलर भी दिया गया है।
सामने की तरह यहां भी एक पतली LED लाइट बार और वर्टिकल LED स्ट्रिप्स हैं। XRT ट्रिम में अलग तरह के रिम और व्हील-आर्च डिजाइन, खास रियर बंपर और स्किड प्लेट और XRT की बैजिंग मिलती है।
पिछले मॉडल के मुकाबले यह 60mm लंबी और 40mm चौड़ी और व्हीलबेस 30mm ज्यादा है।
इंटीरियर
गांड़ी के अंदर मिलेंगी ये सुविधाएं
इंटीरियर की बात करें तो दूसरी लाइन में बैठने वाले यात्रियों के आने-जाने को आसान बनाने के लिए पिछले दरवाजे अब 83 डिग्री तक खुल सकते हैं।
टक्सन में हुंडई के पिक्सल लोगो वाला टू-टोन D-कट स्टीयरिंग व्हील, इसके पीछे और टियर वाले डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से में पतला, हॉरिजॉन्टल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल और बड़ी टैबलेट-स्टाइल टचस्क्रीन लगी है।
इसमें ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, LED मूड लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसी सुविधा भी मिलेंगी।
पावरट्रेन
गाड़ी के पावरट्रेन का नहीं हुआ खुलासा
हुंडई ने आगामी टक्सन की तकनीकी जानकारी का खुलासा नहीं किया है, जिसमें इसके इंजन और ट्रांसमिशन की जानकारी भी शामिल है। भारत में उपलब्ध मौजूदा मॉडल में 2 इंजन विकल्प मिलते थे।
इनमें 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर टर्बो-डीजल इंजन शामिल था। इसके साथ 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक और 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते थे।
सुरक्षा के लिए 360-डिग्री कैमरा, कई एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी गियर और ADAS की सुविधा भी मिलेगी।